मौसम समाचार : हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में बारिश से ओले गिरेंगे आज! जानें मौसम का पूरा हाल

Published On: March 20, 2023
Follow Us

मौसम समाचार : भारत में इस समय क़रीब सभी राज्यों में बारिश (Rain) को दौर जारी है। बीते 2-3 दिन से उत्तर और पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम (Weather) एक दम से बदल गया है। कई राज्यों में जहां भारी बारिश हो रही है वहीं कई जगहों पर बरिश के साथ ओलावृष्टी हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और चक्रवात के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश समेत ओले गिरते दिखे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जतायी है।

दिल्ली के मौसम समाचार की बात करें तो आज बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। तापमान पर नजर डालें तो आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में कल (21 मार्च) को भी तापमान कुछ इसी प्रकार बना रहेगा साथ ही बारिश भी होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

आज का मौसम समाचार : उत्तर प्रदेश के इन हिस्सों में ओले गिरने की संभावना!

उत्तर प्रदेश के मौसम समाचार की बात करें तो लखनऊ शहर से लेकर, बाराबंकी, रायबरेली, आगरा, अंबेडकरनगर, गोड़ा, बांदा, एटा, फतेहपुर, कौशांबी, फतेहपुर समेत उन्नाव, कानपुर को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। कल (21 मार्च) को भी मौसम इसी प्रकार बना रहेगा और 22 मार्च से राज्य के अधिकतर हिस्सों में 24 मार्च तक बादल छाए रहेंगे। तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम 24 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

उत्तराखंड में भी गिरते दिखेंगे ओले पढ़िए आज का मौसम समाचार

वहीं पूर्वी भारत के मौसम समाचार की बात करें तो पश्चिम बंगाल, नॉर्थ ईस्ट में 23 मार्च तक मध्यम बारिश होने की संभावना है और तेज हवाओं के चलने का दौर जारी रहेगा। वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा में 21 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि के पूरी संभावना मौसम विभाग ने जारी की है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment