महेंद्रगढ़-रेवाड़ी वालों को दुष्यंत चौटाला की बड़ी सौग़ात, मिल जाएगी ये सुविधा, नहीं होगी परेशानी

Published On: March 21, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि ट्रैफिक दबाव को देखते हुए महेंद्रगढ़-रेवाड़ी के स्टेट हाईवे को फोरलेन किया जाएगा, इससे मुसाफिरों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी बताया कि महेंद्रगढ़ जिला के कनीना में भविष्य में यातायात बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए अगर बाईपास बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट सही आती है तो जमीन ई-भूमि पर अपलोड करने के लिए आमंत्रित की जाएगी, इसके बाद सारी कार्रवाई पूरी होने के बाद बाईपास बनाया जा सकता है।

महेंद्रगढ़-रेवाड़ी का स्टेट हाईवे बनेगा फोरलेन – डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आगे बताया कि हरियाणा सरकार ने बजट में 14 नए बाईपास बनाने के स्वीकृति दी है, वाजिब पाए जाने पर कनीना बाईपास भी बनाया जा सकता है। वहीं कोसली में जीवड़ा-गुडाना का टोल प्लाजा बंद करने के लिए स्थानीय विधायक ने डिप्टी सीएम का आभार भी व्यक्त किया।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment