ग़ज़ब की शादी, दुल्हा-दुल्हन ने अमेरिका में लिये फेरे, सोनीपत में परिवार ने निभाई हिंदू रीति-रिवाज, ऑनलाइन ही दे दिया आशिर्वाद

Published On: March 21, 2023
Follow Us



सोनीपत: कोरोना काल में आपने कई तरह की शादी देखी है। लेकिन क्या आपने सात समुंदर पार की शादी देखी है। जी हाँ अमेरिका में रहने वाले सोनीपत के गांव सांदल खुर्द निवासी अमित ने वहां रह रही करनाल निवासी अंशु के साथ सात फेरे लिए। खास बात यह रही कि सोनीपत से बारात बिना दूल्हे के करनाल गई और सभी रस्में निभाई। ऑनलाइन माध्यम से स्क्रीन पर दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और बिना दुल्हन के घर लौट आई। बारात के साथ न दुल्हा गया और ना ही दुल्हन घर आई, फिर भी दोनों परिवार बेहद खुश हैं। यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।  

हिंदू रीति-रिवाज से की शादी 

अमेरिका में सोनीपत के गांव सांदल खुर्द निवासी अमित और करनाल की आशु विवाह के बंधन में बंध गए हैं। विदेशी जमीन पर रहकर भी परंपरागत हरियाणवी रीति रिवाज को जिंदा रखते हुए दोनों ने मिसाल कायम की है। सगाई से लेकर विवाह की सभी रस्में हरियाणा में स्क्रीन के माध्यम से ही पूरी की गई। दोनों की जोड़ी ने विदेश में एक साथ 7 फेरे लेकर 7 जन्मों की कसम खाई है। दूल्हा दुल्हन को दोनों ही परिवारों ने ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से आशीर्वाद दिया है। अमित ने सोनीपत के एक छोटे से गांव से निकल कर न केवल खुद को स्थापित किया, बल्कि आज अपनी अनोखी शादी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ये करते हैं दोनों काम

सोनीपत के गांव सांदल खुर्द निवासी अमित लाकड़ा व करनाल की आशु अमेरिका में अपनी अलग-अलग कंपनी बनाकर काम कर रहे हैं। अमित ने साल 2014 में मलेशिया में मर्चेंट नेवी में नौकरी ज्वाइन की थी।

ट्रैकिंग कंपनी बनाई 

उसके बाद अलग-अलग देशों में नौकरी की। उन्होंने साल 2017 से अपने काम की शुरुआत करते हुए ट्रैकिंग कंपनी बना ली। वहीं आशु भी अमेरिका में अपनी कंपनी बनाकर काम कर रही है। दोनों के विचार मिले तो दोनों ने ही शादी करने का निर्णय लिया और परिवार की सहमति से 19 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए।

ससुराल पक्ष ने ऑनलाइन स्क्रीन पर ही किया टीका 

अमित को उसकी ससुराल वालों ने स्क्रीन पर ही ऑनलाइन माध्यम से टीका किया है। वही गांव सांदल खुर्द से करनाल के सेक्टर 12 में बारात गई और लडक़ा लडक़ी के परिजनों ने विदेश में बैठे दूल्हा दुल्हन को ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से आशीर्वाद दिया है।

स्क्रीन पर ही टीका कर रीति रिवाज प्रक्रिया पूरी की 

दोनों परिवारों की तरफ से ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से ही अंगूठी व अन्य रीति-रिवाज निभाए गए। पहले दूल्हे के परिजनों ने सोनीपत में एक बैंक्वेट हॉल में टीका व  सगाई का कार्यक्रम रखा। जहां  दुल्हन का परिवार पहुंचा और दूल्हे को स्क्रीन पर ही टीका कर रीति रिवाज प्रक्रिया पूरी की।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment