US Mass Shooting: अमेरिका के मिसिसिपी में भारी गोलीबारी, 6 लोगों की मौत

Published On: February 18, 2023
Follow Us



मिसिसिपी: अमेरिका में पिछले काफी समय से गोलीबारी की घटनाएं बढती ही जा रही है। अब शुक्रवार को अक बार फिर अमेरिका गोलीबारी से दहल गया है। यूएस के मिसिसिपी भारी गोलीबारी की घटना सामने आई है।

ग्रामीण अर्काबुतला काउंटी में शुक्रवार (17 फरवरी) को एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। पहले एक स्टोर और फिर अन्य जगहों पर गोलीबारी की गई। फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मार्टिन बेली ने बताया कि वे जांच में सहायता कर रहे हैं।

गोलीबारी में 6 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिसिसिपी के टेट काउंटी में शुक्रवार को सिलसिलेवार गोलीबारी के बाद कम से कम छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने कहा कि उन्हें गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई। इस मामले में एक शख्स को हिरासत में ले लिया गया है।

फ़ायरिंग करने वाला हिरासत में

मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने ट्वीट किया, ” फायरिंग की घटना के लिए जिम्मेदार शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। हम मानते हैं कि उसने अकेले घटना को अंजाम दिया है। उसका मकसद अभी तक पता नहीं चला है। हम स्थिति की जांच करना जारी रखेंगे। कृपया इस दुखद हिंसा के पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें। मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एमबीआई) को इस जांच में सहायता करने के लिए कहा गया है 

एक स्टोर में हुई घटना

टेट काउंटी शेरिफ ब्रैड लांस ने कहा कि सभी गोलीबारी अर्काबुतला कम्युनिटी के भीतर हुई। उन्होंने बताया कि पहले शूटिंग की घटना अर्काबुतला रोड पर एक स्टोर के अंदर हुई, जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अर्काबुतला डैम रोड पर एक घर के अंदर एक महिला की भी मौत हो गई। घटना के दौरान उसका पति घायल हो गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसे गोली मारी गई थी या नहीं। कुल 6 लोगों की मौत हुई है।

सीएनएन ने डब्ल्यूएमसी का हवाला देते हुए कहा कि अर्काबुतला डैम रोड पर एक गाड़ी के अंदर संदिग्ध को देखने के बाद टेट काउंटी के कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की गई है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मिसिसिपी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मार्टिन बेली ने बताया कि वे जांच में सहायता कर रहे हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment