UP Budget 2023 : योगी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट, जानिए आपके लिए क्या है खास?

Published On: February 22, 2023
Follow Us



UP Budget 2023 : देश के बजट के बाद राज्यों के बजट का सत्र लगातार जारी है। राजस्थान का बजट पेश हो चुका है। हरियाणा का बजट पेश होना है। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी अपना करीब लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर दिया है। 

इन बजट को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मध्यनज़र भी देखा जा रहा है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार ने लोकलुभावन बजट पेश किया है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। योगी सरकार ने  बजट में 32 हजार करोड़ की नई योजनाओं का ऐलान किया गया है। 

UP Budget 2023 : आसान शब्दों में समझिए बजट में क्या है खास-

1. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के पात्र छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन देने के लिए 3600 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

2. झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे की नई परियोजनाओं के लिए 236 करोड़ की व्यवस्था।

3. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेंस कॉरिडोर के लिए 550 करोड़ की व्यवस्था की गई।

4. 14 नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना एवं संचालन के लिए 2491 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

5. उत्तर प्रधेश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिक रिसर्च एंड डेवलेपमेंट की स्थापना के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

Uttar Pradesh Budget 2023 : निजी नलकूप उपभोक्ताओं को बिजली में छूट

6. निजी नलकूप उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में 50 फीसदी की छूट दी गई, जिसके अब 100 फीसदी कर दी गई है। 

7. कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए 585 करोड़ और आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए 465 करोड़ की व्यवस्था। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना के लिए 1306 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

8. वाराणसी, गोरखपुर व अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

9. महाकुंभ मेला-2025 के भव्य आयोजन के लिए 2500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।

10. महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना- UP Budget 2023

11. ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। 

12. विंध्याचल धाम मंडल में मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना, देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय, मुरादाबाद मंडल में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना।

13. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए 30 करोड़ की व्यवस्था।

14. मेरठ में मेजर ध्यान चंद्र खेल विश्वविद्यालय के लिए 300 करोड़ रुपये प्रस्तावित। सहारनपुर, फतेहपुर और बलिया में स्पोर्टस कॉलेज के निर्माण के लिए 20 करोड़ 50 लाख की व्यवस्था।

जेवर एयरपोर्ट में रनवेज की संख्या 2 से बढ़ाकर 5 (UP Budget 2023)

15. प्रयागराज में भजन संध्या स्थल की स्थापना। सीतापुर में प्रसिद्ध तपोस्थली नैमिषारण्य में वेद विज्ञान अध्ययन केंद्र की स्थापना। 

16. अयोध्या-वाराणसी-चित्रकूट, विन्ध्यांचल, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम व अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण।

17. उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म लखनऊ बोर्ड की स्थापना।

18.  नैमिषारण्य धाम तीर्थ विकास के लिए 2.50 करोड़ की व्यवस्था।

19. जेवर एयरपोर्ट में रनवेज की संख्या 2 से बढ़ाकर 5 करने का प्रस्ताव।

20. उज्ज्वला योजना के लिए लाभार्थियों में फ्री कुकिंग गैस सिलेंडर के रीफिल के लिए 3047 करोड़ रुपये की व्यवस्था।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment