Turkey Earthquake Update: तुर्की में एक बाद एक भूकंप के तेज़ झटके, अब तक 1700 से ज़्यादा लोगों की मौत, हज़ारों मलबे में फंसे

Published On: February 6, 2023
Follow Us



Turkey Earthquake Update: तुर्की में आए 7.8 तीव्रता और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस तेज़ भूकंप में भारी से भारी जान माल का नुक़सान हुआ है। इस भीषण भूकंप में लगातार मौतों का आँकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। 

लोकल मीडिया के मुताबिक़ अब तक इस भूकंप से 1700 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5 हज़ार से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि क़रीब सैकड़ों से ज़्यादा इमारतें ढह गई।

तुर्की के अधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक़ अब तक 1500 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हज़ारों लोग मलबे में फँसे हुए है। 

तुर्की सरकार की और से बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान तेज़ी से चल रहा है। मरने वालों का आँकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी है। भूकंप के दौरान कम से कम 6 बार झटके लगे। इरदुगान ने लोगों से अपील की कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें।

आपको बता दें कि भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार 4 बजकर 17 मिनट पर आये। तुर्की दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक है।

वहाँ की लोकल मीडिया के मुताबिक़ दक्षिणी तुर्की में शक्तिशाली भूकंप के बाद कई अपार्टमेंट इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं।

भूकंप की तीव्रता 7.8 

भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में बड़े नुकसान की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके लेबनान, सीरिया में भी महसूस किए गए। सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।

सिविल डिफेंस के मुताबिक, सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गईं। दमिश्क में भी भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर आ गए। लेबनान में करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

12 घंटे के भीतर दूसरा झटका

तुर्की अभी एक झटके से संभला ही नहीं था कि 12 घंटे के बाद एक और बड़ा भूकंप का झटका महसूस किया गया। तुर्की में दूसरा झटका शाम को 7.5 तीव्रता का आया। अभी लोगों को बचाया जा रहा है। एनडीआरफ की टीमें लगी हुई है। 

ये था भूकंप का केंद्र Turkey Earthquake News

भूकंप गजियांटेप से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में और अलेप्पो, सीरिया से 114 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी प्रकार के हताहत की कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो पोस्ट किए जा रहे है जिसमें भारी नुक़सान दिखा है। 

इतने तेज़ भूकंप में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालाँकि अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है। 

सीरिया और यमन तक भूकंप के झटके

BNO न्यूज ने बताया कि भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

भूकंप इतना तेज़ था कि कथित तौर पर झटके सीरिया और यमन तक महसूस किए गए।

1999 में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई थी तबाही

Duzce 1999 में 7.4 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक था। जिसने दशकों में तुर्की को सबसे बुरी तरह तबाह कर दिया था।

उस भूकंप में इस्तांबुल में लगभग 1,000 सहित 17,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

इससे पहले भी भूकंप ने किया है तबाह

जनवरी 2020 में इलाज़िग में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 40 से अधिक लोग मारे गए थे।

साल 2020 में ही अक्टूबर में, एजियन सागर में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 114 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक घायल हो गए।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment