Sirsa News: जिले में तीसरे नंबर पर रहा रिसालिया खेड़ा का स्कूल, सिरसा हरियाणा में रहा दूसरे नबर पर

Published On: February 11, 2023
Follow Us



सिरसा। Buniyad Exam 2022: जिलेभर में मिशन बुनियाद की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान 14 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिलेभर के 4669 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल -1 की परीक्षा दी। 


परीक्षा के दौरान 619 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेशभर में सिरसा जिला के विद्यार्थियों ने दूसरे स्थान पर सबसे अधिक संख्या में परीक्षा दी है। परीक्षा में अनुपस्थिति अंबाला की रही। चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग कोचिंग देकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएगा।


शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक जिला के 14 परीक्षा केंद्रों पर मिशन बुनियाद के लेवल 1 की प्रवेश परीक्षा हुई,।जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार व जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा आदि मौजूद रहे। 

सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले उपस्थित रहे। इस दौरान सिरसा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संतकुमार ने अपनी टीम के साथ परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया।


प्रदेशभर में दूसरे नंबर पर रही सबसे ज्यादा विद्यार्थियों की रही भागीदारी


– अंबाला, 5350, 4855
– सिरसा, 5085, 4669
– भिवानी, 3700, 3133
– चरखी दादरी, 1763, 1579
– फरीदाबाद, 4089, 4194
– फतेहाबाद, 4576, 4194
– गुरुग्राम, 4363, 3397
– हिसार, 3882, 3748
– झज्जर, 1735, 1562
– जींद, 3444, 3193
– कैथल, 3090, 2872
– करनाल, 3098, 2819
– कुरुक्षेत्र, 3106, 2799
– महेंद्रगढ़, 2488, 2195
– नूहं, 2849, 2249
– पलवल, 2161, 1959
– पंचकूला, 3652, 2837
– पानीपत, 2525, 2468
– रेवाड़ी, 3104, 2939
– रोहतक, 2480, 2394
– सोनीपत, 2294, 2271
– यमुनानगर, 2479, 2188


इस तरह से रही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की उपस्थिति

– राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी डबवाली, 357
– राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी डबवाली, 327
– राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिसालिया खेड़ा, 330
– राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां, 300
– राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद, 324
– राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद, 333
– राजकीय माध्यमिक विद्यालय रानियां, 346
– राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानिया, 315
– राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चोपटा, 321
– राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां, 296
– राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा, 383
– राजकीय मॉडल माध्यमिक विद्यालय सिरसा, 404
– राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पां, 304
– राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागुढ़ा, 329

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment