Salman Khan Donates His Earnings In Charity: सलमान खान को यूं ही नहीं कहते भाई, जानें कितना % करते है दान?

Published On: February 23, 2023
Follow Us


 

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसके साथ ही भाईजान के बारे में ये भी मशहूर है कि वो बॉलीवुड के सबसे दरियादिल अभिनेता हैं। सलमान के पास अगर कोई अपनी समस्या लेकर जाता है तो सलमान उसे कभी खाली हाथ नहीं लौटाते।

इतना ही नहीं सलमान की दरियादिली इतनी है कि वह अपनी कमाई का 90 फीसदी हिस्सा दान कर देते हैं। सलमान अपनी कमाई का सिर्फ 10 फीसदी हिस्सा रखते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों सलमान का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद कहते नजर आ रहे हैं कि वह अपनी कमाई का सिर्फ 10 फीसदी ही खर्च करते हैं। 





सलमान खान नेट वर्थ ः Salman Khan Net Worth


सलमान खान की नेटवर्थ की बात करें तो वह 335 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। यानी वे कुल 2850 करोड़ रुपये (भारतीय रुपये) के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की मंथली कमाई 16 करोड़ से भी ज्यादा है।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे। इसके साथ ही उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सलमान खान ‘टाइगर 3’ की भी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment