Punjab News: मीत हेयर ने जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम के 15 जे.ई. और 14 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Published On: February 20, 2023
Follow Us

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ पंजाब भवन में पंजाब जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम में नव चयनित 15 जे.. और 14 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे।  


जल संसाधन मंत्री ने नव नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की नौजवानों को रोजग़ार देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार ने केवल 11 महीनों के समय के दौरान 27000 नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। आने वाले समय में भी सरकार जहाँ नौजवानों को रोजग़ार देगी, वहीं राज्य में निवेश अनुकूल माहौल सृजन कर नए प्रोजैक्ट स्थापित कर नौजवानों के लिए रोजग़ार के अवसर पैदा कर रही है।  

मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले लम्बे समय से उपेक्षित पंजाब जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम की ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए जहाँ पदोन्नतियाँ दी हैं, वहीं नई भर्ती भी की है। इसके अलावा राज्य भर में ट्यूबवैलों और खालों के 220 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट शुरू हो रहे हैं।  

नौजवानों को रोजग़ार देना भगवंत मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

जल संसाधन मंत्री ने आज नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले नौजवानों को निष्ठा एवं ईमानदारी से अपनी सेवाएँ लोक हित में निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग सीधा किसानों के साथ जुड़ा हुआ है, इसी कारण नव नियुक्त कर्मचारी किसानी के कल्याण में अपनी बेहतरीन सेवाएँ निभाकर योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि नए कर्मचारी अपनी तैनाती के बाद बदली करवाने की बजाय ड्यूटी को पहल दें।  

इस अवसर पर पंजाब जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा, जल संसाधन के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. हरिन्दर पाल सिंह बेदी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment