Punjab News : भगवंत मान सरकार का ऐलान, पंजाब में कम होंगे दवाओं के दाम, बुलाई गई मीटिंग

Published On: February 19, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज बताया कि दवाओं की अधिक कीमतों के कारण जनता की हो रही लूट का स्थायी समाधान ढूँढने के लिए पंजाब विधान सभा में कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और माहिरें की अहम मीटिंग 21 फरवरी को बुलाई गई है। 

उन्होंने बताया कि जनता को पेश विभिन्न मामलों सम्बन्धी विचार-विमर्श की लड़ी के अंतर्गत इस ज्वलंत मसले पर यह विचार-चर्चा की जाएगी क्योंकि यह आम धारणा है कि दवाओं की उच्च एम.आर.पी. पर बिक्री के कारण जनता की लूट हो रही है और दवाएँ गरीबों की पहुँच से बाहर होती जा रही हैं, इसलिए लोक हित से जुड़ी इस समस्या का समाधान ढूँढना समय की मुख्य ज़रूरत है। 

विधान सभा स्पीकर द्वारा बुलाई मीटिंग में शामिल होंगे मंत्री, विधायक, माहिर और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि

उन्होंने कहा कि जनता और सरकार के दरमियान कड़ी के तौर पर काम करते विधायक साहिबान को इस मामले सम्बन्धी जागरूक करने और इसके पुख़्ता हल के लिए योग्य कदम उठाने के मद्देनज़र यह मीटिंग बुलाई गई है ताकि विधायक इस लोक हित के मुद्दे पर सदन के अंदर सार्थक बहस कर सकें और जनता का सही मार्गदर्शन कर सकें। 

मीटिंग में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के इलावा स्वास्थ्य माहिर और विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment