Punjab News : पंजाब सरकार अमृतसर शहर के विकास कामों पर ख़र्च करेगी 11.46 करोड़ रुपए, इस काम पर होंगे खर्च

Published On: February 19, 2023
Follow Us

चंडीगढ़:  मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़- सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जिसके अंतर्गत राज्य में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से जी-20 के सम्बन्ध में शहर को सुंदर बनाने के लिए विकास कामों पर तकरीबन 11.46 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया गया है।

राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने कहा है कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से अमृतसर शहर में स्ट्रीट लाईटें लगाने और बदलने के लिए तकरीबन 4.97 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे। इसमें 5 सालों के समय के लिए स्ट्रीट लाईटों के संचालन और रख-रखाव का काम भी शामिल होगा।

उन्होंने आगे कहा कि तकरीबन 6.49 करोड़ रुपए की लागत के साथ अमृतसर शहर में ढप्पयी रोड को रेलवे क्रॉसिंग से गंदे नाले तक और कोट खालसा से बहुड़ी साहिब सड़क के तरफ़ इंटरलाकिंग टाईलें लगा कर सड़क को चौड़ा करने का काम किया जायेगा। इसी तरह, वार्ड नंबर 28, 69, 74 और 83 की अलग-अलग गलियों में इंटरलाकिंग टाईलों लगाने, पार्कों के सौंदर्यीकरण के इलावा और भी विकास काम किये जाएंगे।

यहां अपलोड किए गए ई-टेंडर

मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से इन कामों के लिए दफ़्तरी प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग ने इन कामों के लिए ई-टैंडर पंजाब सरकार की वैबसाईट www.eproc.punjab.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। यदि इन टैंडरों में किसी किस्म के संशोधन करने की ज़रूरत पड़ती है तो इसकी सारी जानकारी इसी वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई जायेगी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कामों में गुणवत्ता और पारदर्शिता यकीनी बनाई जाये।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment