NIA Raid in Sirsa : गैंगस्टर और आपराधिक सिंडिकेट मामले में NIA ने सिरसा के जगहों पर की छापेमारी

Published On: February 21, 2023
Follow Us



NIA Raid in Sirsa: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) गैंगस्टर टेरर फंडिंग मामलों को लेकर एक बार फिर से एक्शन में गई है। इस बार NIA की टीम ने 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है. इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्य शामिल हैं।  यह छापेमारी टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हुई है।

NIA की ये छापेमारी सभी जगहों पर एक साथ की जा रही है। NIA सूत्रों के मुताबिक, छह गैंगस्टरों से पूछताछ के दौरान कई और गैंगस्टर्स के नाम सामने आए थे। NIA पूछताछ किए गए गैंगस्टरों के घरों और उनसे और उनके सहयोगियों से जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हरियाणा में इन जगहों पर छापेमारी

हरियाणा के सिरसा में गैंगस्टर और आपराधिक सिंडिकेट मामले में NIA ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। वहीं नारनौल में NIA ने अलसुबह गैंगस्टर सुरेंदर उर्फ चीकू के ठिकानों पर रेड की। NIA ने गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के गांव मोहनपुर स्थित निवास के अलावा नारनौल की सेक्टर 1 में रह रहे उसके रिश्तेदार के यहां भी रेड मारी है। इस दौरान स्थानीय पुलिस और सीआईए की टीम भी साथ रही। इससे पहले भी एक बार NIA की टीम गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के मोहनपुर स्थित निवास पर रेड कर चुकी है। 

गैंगस्टर पर एक्शन 

इससे पहले की कार्रवाई में NIA ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किए गए सभी गैंगस्टरों से पूछताछ की थी। इसके बाद पाकिस्तानआईएसआई और गैंगस्टर गठजोड़ के बारे में कई जानकारी NIA के हाथ लगी है। इसी के आधार पर एक बार फिर गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी इस बात का पता लगा रही है कि देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कैसे गैंगस्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। NIA सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टरटेरर फंडिंग मामले में एजेंसी अब तक तीन बार की छापेमारी कर चुकी है। इससे पहले भी पिछले साल के आखिर में दिल्लीएनसीआर समेत देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई थी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment