NEET PG 2023 News: आज 3 बजे फिर से खुलेगी एप्लीकेशन विंडो, 12 फरवरी तक मौका, डिटेल पूरी जानें

Published On: February 9, 2023
Follow Us



NEET PG 2023 News: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) NEET PG 2023 की एप्लीकेशन विंडो आज, 9 फरवरी को natboard.edu.in पर फिर से खोलेगा। उम्मीदवार जो 1 जुलाई-अगस्त 11, 2023 के दौरान अपनी एमबीबीएस इंटर्नशिप पूरी करेंगे, वे इस विंडो के दौरान स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि केंद्र ने हाल ही में MBBS डॉक्टरों के लिए अनिवार्य एक साल की इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तारीख बढ़ाकर 11 अगस्त कर दी है। पहले यह 30 जून थी।

ये कैंडिडेट्स NEET PG 2023 के लिए आज से कर सकते हैं आवेदन

जारी किये गये ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार जो 01.07.2023 से 11.08.2023 के दौरान अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं और नीट-पीजी 2023 के सूचना बुलेटिन में निर्धारित अन्य सभी मानदंडों को पूरा कर रहे हैं, वे नीट-पीजी 2023 के लिए 09.02.2023 (दोपहर 3 बजे से) से 12.02.2023 (रात 11:55 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन NBEMS की वेबसाइट https://natboard.edu.in पर जमा किए जा सकते हैं।

दोपहर 3 बजे खुलेगी एप्लिकेशन विंडो 

नीट पीजी की यह एप्लिकेशन विंडो आज दोपहर 3 बजे खुलेगी और 12 फरवरी को रात 11:55 बजे बंद होगी। NBEMS ने यह भी सूचित किया है कि परीक्षा शहरों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाएगा और उम्मीदवार परीक्षा राज्य और शहर चुन सकते हैं जो पिछली आवेदन विंडो के अंत में उपलब्ध थे।

लास्ट एडिट विंडो ओपन होने से पहले कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी होगी

NBEMS की ओर से कहा गया है कि ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए एडिट विंडो, जो 09.02.2023 से 12.02.2023 के दौरान NEET PG 2023 के लिए सफलतापूर्वक परीक्षा शुल्क और आवेदन पत्र जमा करेंगे, 15.02.2023 को खोला जाएगा। 

NEET PG 2023 के सभी आवेदकों के लिए अंतिम/चयनात्मक एडिट विंडो, जो निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार 18.02.2023 से 20.02.2023 तक खोले जाएंगे। अंतिम एडिट विंडो खुलने से पहले इन उम्मीदवारों की एक सूची NBEMS वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment