KOTKAPURA FIRING INCIDENT: कोटकपूरा गोली कांड को लेकर एडीजीपी ने लोगों से की अपील, जारी किया वॉट्सऐप नंबर

Published On: February 5, 2023
Follow Us

चंडीगढ़: कोटकपूरा गोली कांड की जांच मुख्य पड़ाव पर पहुँचने के उपरांत विशेष जांच टीम (एस. आई. टी.) के प्रमुख ए. डी. जी. पी. एल. के. यादव ने आज कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले सम्बन्धी कोई और जानकारी है, जिससे इस मामले के नतीजे पर प्रभाव पड़ सकता है, वह निजी तौर पर 10 फरवरी या 14 फरवरी, 2023 को प्रातःकाल 11 बजे से शाम 4 बजे तक, पंजाब पुलिस हैडक्वाटर, सैक्टर 9 सी में स्थित उनके दफ़्तर उनको मिल कर सांझी कर सकते हैं। 


ज़िक्रयोग्य है कि कोटकपूरा गोलीकांड की घटना 14 अक्तूबर, 2015 को घटी थी।

उन्होंने कहा कि लोग इस सम्बन्धी वॉट्सऐप नंबर 9875983237 पर मेसेज भेज कर या आई. डी. newsit2021kotkapuracase@gmail.com पर ईमेल करके भी जानकारी सांझा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा इस पड़ाव पर किसी भी ज़िम्मेदार व्यक्ति की तरफ से दी कोई भी इन्पुट/जानकारी एस. आई. टी. के लिये जांच की इस कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द मुकम्मल करने में बहुत लाभदायक साबित हो सकती है।

ए.डी.जी.पी. एल. के. यादव ने लोगों का एस.आई.टी. का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया

ए. डी. जी. पी. को सौंपी इस ज़िम्मेदारी को निभाने में एस. आई. टी. का सहयोग करने के लिए उन्होंने पंजाब के लोगों का धन्यवाद भी किया।

ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ के निर्देशों पर राज्य सरकार ने कोटकपूरा गोली कांड मामले की जांच के लिए ए. डी. जी. पी. एल. के. यादव, आई. जी. राकेश अग्रवाल और एस. एस. पी. मोगा गुलनीत सिंह खुराना समेत तीन सीनियर अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम ( एस. आई. टी.) का गठन किया था।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment