Kiara Advani and Sidharth Malhotra Wedding: अलग-अलग धर्मों से हैं कियारा के माता-पिता, शादी से पहले जानिए पूरे परिवार के बारे में..

Published On: February 4, 2023
Follow Us



Kiara Advani and Sidharth Malhotra Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कियारा और सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि प्री-वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से शुरू होने वाले हैं।

कियारा और सिद्धार्थ की शादी की खबर जब से सामने आई है तब से दोनों के फैंस में खुशी का माहौल है। हर कोई अब इस बी-टाउन कपल के बारे में और जानना चाहता है।

आज हम कियारा के परिवार के कुछ खास सदस्यों की एक झलक देने जा रहे हैं और उनके बारे में कुछ खास तथ्य साझा कर रहे हैं।

जेनेवीव आडवाणी

कियारा आडवाणी की मां जेनेवीव जाफरी एक टीचर थीं। जेनेवीव के पिता लखनऊ के एक मुस्लिम परिवार से थे। मां स्कॉटिश, आयरिश, पुर्तगाली और स्पेनिश मूल की ईसाई थीं। कियारा अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं ताकि अपनी जिंदगी के कुछ खास पल अपने फैन्स के साथ शेयर कर सकें।

जगदीप आडवाणी

कियारा आडवाणी के पिता जगदीश सिंधी बिजनेसमैन हैं। कियारा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। कियारा आडवाणी की एक बहन भी हैं। कियारा की बहन इशिता आडवाणी ने अपने बॉयफ्रेंड कर्म विवान से शादी की है। वह पेशे से वकील हैं।

दरअसल, कियारा ने कभी भी अपने भाई मिशाल के साथ कोई खास फोटो शेयर नहीं की है, लेकिन यहां जो फोटो आप देख रहे हैं वह साफ तौर पर भाई के साथ उनकी बॉन्डिंग को बयां कर रही है। मिशाल पेशे से म्यूजिशियन हैं।

कंगना रनौत ने भेजा ख़ास मैसज

दोनों की शादी की खबर से न सिर्फ उनके फैन्स बल्कि बॉलीवुड कलाकार भी बेहद खुश हैं। अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इन दोनों के लिए एक खास मैसेज लिखा है और अपने प्यार का इजहार किया है।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां इस समय जोरों पर चल रही हैं। सिद्धार्थ-कियारा की शाही शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। शादी में 100 से 125 लोगों को न्योता भेजा गया है। इनकी शादी के कार्यक्रम 5 फरवरी यानी कल से शुरू हो जाएंगे. अब कंगना ने सिद्धार्थ और कियारा के लिए एक खास स्टोरी शेयर की है।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धार्थ और कियारा का एक छोटा सा वीडियो पोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा, “कितना शानदार कपल है। ऐसा सच्चा प्यार सिनेमा में कम ही देखने को मिलता है। ये दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं” अब उनकी कहानी ने सबका ध्यान खींचा है।

इस बीच आडवाणी और मल्होत्रा ​​परिवार हाल ही में शाही शादी समारोह के लिए जैसलमेर रवाना हो गए हैं। हाल ही में कियारा की एयरपोर्ट पर तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इस शादी समारोह में उनके परिवार और दोस्तों के साथ बॉलीवुड के मशहूर सितारों को भी न्योता भेजा गया है. शादी समारोह में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, वरुण धवन समेत कई बड़े कलाकार शामिल होंगे. ऐसे में अब हर कोई ये देखने के लिए बेताब है कि उनकी शादी की रस्म कैसी होगी.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment