JEE Mains Result 2023: जेईई मेन की जारी हुई फाइनल आंसर Key, इस दिन जारी होगी परिणाम, ऐसे करें चेक

Published On: February 6, 2023
Follow Us



JEE Mains 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जनवरी-फरवरी में आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मुख्य 2023 सत्र 1 परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं और पेपर 1 (बीई/बीटेक) फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

प्रोविजनल आंसर की  2 फरवरी को जारी की गई थी, उम्मीदवारों को 2 फरवरी से 4 फरवरी 2023 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। ऑब्जेक्शन का वेरिफाई सब्जेक्ट एक्सपर्ट के पैनल द्वारा किया गया था। जिसके आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की गई है। अब उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

JEE जनवरी सेशन परीक्षा का आयोजन एनटीए ने 24 , 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2023 को किया था।। छात्र जेईई मेन 2023 के परिणाम फरवरी मिड तक जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।

JEE Main 2023 Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2- होम पर जाकर “JEE MAIN (2023): FINAL PROVISIONAL ANSWER KEYS Paper 1 – B.E. / B.Tech” लिंक पर क्लिक करें।

3-  आंसर की आपके सामने होगी।

4- आंसर की डाउनलोड कर लें।

5- भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लेना न भूलें।

कभी भी जारी हो सकता है परिणाम (JEE Main Result 2023)

फाइनल की जारी कर दी गई है, परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। सत्र 1 के लिए परिणाम घोषित किए जाएंगे। सत्र 2 के पंजीकरण अभी शुरू होने बाकी हैं और परीक्षाएं अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएंगी।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे परिणाम JEE Main Result 2023 Download

JEE Main Result देखने के लिए आप jeemain.nta.nic.in पर जाए। इसके अलावा आप nta.nic.in पर भी चेक कर सकते है।

ग़ौरतलब है कि B.E./B.Tech में टॉप 2,50,000 सफल उम्मीदवारों (सभी कैटेगरी सहित) में शामिल होंगे। उन्हें जेईई (मुख्य) – 2023 का पेपर जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment