INLD Haryana Privaratan Padyatra: इनेलो की परिवर्तन पद यात्रा का रूट मैप तैयार, 7 महीने में 4200 किलोमीटर का सफर किया जाएगा तय

Published On: February 5, 2023
Follow Us

बहादुरगढ़: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल की पदयात्रा शुरू होने वाली है। अभय की परिवर्तन पद यात्रा के लिए रूट मैप तय हो गया है। हर रोज 15 से 20 किलोमीटर तक पैदल यात्रा की जाएगी। इस यात्रा में हर विधानसभा के गांव, कस्बे और शहर के लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। परिवर्तन पद यात्रा की तैयारियों के लिए बहादुरगढ़ में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बताया कि 9 फरवरी तक सभी जिलों और विधानसभा सीटों का रूट तय हो जाएगा। उन्होंने बताया कि झज्जर जिले में चरखी दादरी से यात्रा प्रवेश करेगी और बहादुरगढ़ विधानसभा में दो दिन का ठहराव होगा। बहादुरगढ़ के बाद यात्रा सीधे सोनीपत जिले में प्रवेश कर जाएगी।

25 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होगा यात्रा का समापन

राठी ने बताया कि परिवर्तन पद यात्रा से प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा सफर परिवर्तन पद यात्रा के जरिए किया जाएगा। कांग्रेस ने जहां 3400 किलोमीटर सफर तय किया है, वहीं परिवर्तन पदयात्रा से अकेले हरियाणा में 4200 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया जाएगा। 7 महीने तक यह यात्रा चलेगी और 25 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

2024 में किसी भी दल के साथ समझौता करने को तैयार इनेलो : नफे सिंह

नफे सिंह राठी ने एक बार फिर से कहा कि भाजपा और जजपा को सत्ता से हटाने के लिए इनेलो किसी भी दल से समझौता कर सकती है। नफे सिंह राठी ने दावा किया 2024 में हरियाणा में सत्ता परिवर्तन होगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment