India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

Published On: February 1, 2023
Follow Us

India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 168 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई।

IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत ने सीरीज को अपने नाम किया

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 168 रनों से करारी शिकस्त दी। टी20 इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में आयरलैंड को 148 रन से हराया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने उसे 2010 में 103 रन से हराया था।

सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया था। तब न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी। उसके बाद भारत के सामने लगातार दो मैचों को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने की चुनौती थी। हार्दिक पांड्या की टीम ने शानदार वापसी की और लखनऊ के बाद अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हरा दिया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत लगातार चौथी टी20 सीरीज में जीता है। पिछले साल हार्दिक ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस साल श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत लिया।

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। डेरेल मिचेल ने 35 और कप्तान मिशेल सैंटनर ने 13 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।


IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत ने बनाए 234 रन

भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 235 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 126 रन बनाए। उन्होंने 63 गेंद की पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। गिल के टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 फॉर्मेट में भी शतक हो गए हैं। गिल के साथ दीपक हुड्डा नाबाद रहे। दीपक ने दो गेंद पर दो रन बनाए।

खराब रही भारत की शुरुआत
कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ईशान किशन और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन किशन एक बार फिर फेल हो गए। वह तीन गेंद पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। किशन को माइकल ब्रैसवेल ने एलबीडब्ल्यू किया।

त्रिपाठी और गिल ने पारी को पटरी पर लाया
एक विकेट गिर जाने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 80 रन की साझेदारी की। त्रिपाठी ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 22 गेंद पर ही 44 रन ठोक दिए। वह टी20 में अपने पहले अर्धशतक के करीब थे, लेकिन ईश सोढ़ी की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। त्रिपाठी ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

गिल को मिला सूर्यकुमार और हार्दिक का साथ
त्रिपाठी के आउट होने के बाद गिल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार 13 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद क्रीज पर आए कप्तान हार्दिक पांड्या ने गिल का बखूबी साथ दिया। पांड्या ने 17 गेंद पर 30 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ 40 गेंद पर 103 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी और डेरेल मिचेल ने एक-एक विकेट लिए।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment