ICC Women World Cup: भारत और पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुईं बाहर , जानें कब और कहां देखें मैच

Published On: February 12, 2023
Follow Us

 

नई दिल्ली: महिला वर्ल्डकप (icc women world cup) की शुरुआत हो चुकी है। आज भारतीय टीम पाकिस्तान से इस विश्वकप का आग़ाज़ करेगी। यह मुकाबला आज (12 फरवरी) केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। 

मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। वहीं बिस्माह मारूफ पाकिस्तान टीम की कमान संभालेंगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 6.30 बजे से शुरु होगा।

भारत इस अपने सफ़र की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगा। अगर पाकिस्तान टीम की बात करें तो भारत के सामने हमेशा बोनी ही नज़र आई है। हाँ पिछले साल एशिया कप में भारतीय टीम को हार का सामना ज़रूर करना पड़ था। लेकिन कुछ भी हो भारत और पाकिस्तान का ये मुक़ाबला रोमांचक ज़रूर होगा। जैसा की पुरुष क्रिकेट में देखा जाता है। हालाँकि भारत को एक झटका भी लगा है।

स्मृति मंधाना नहीं खेल रहीं

पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग चुका है। उप-कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) उंगली की चोट के चलते इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होगी और उनका बाकी के मैचों में खेलना संदिग्ध है। स्मृति मंधाना के बाहर होने के चलते बल्लेबाजी में कप्तान हरमनप्रीत पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। हाल ही में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली शेफाली वर्मा भी पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने को उत्सुक होंगी। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स से भी अच्छी पारी की उम्मीद है।

भारत हमेशा रहा है पाकिस्तान पर हावी

भारतीय महिला टीम के इस विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने की प्रबल संभावना लग रही है, लेकिन आस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराने के लिए उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। देखा जाए तो भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच अब तक 13 टी20 मुकाबले हुए हैं। भारत ने इस दौरान 10 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं पाकिस्ता ने तीन मुकाबले जीते हैं। 

होगी दोनों टीमों की संभावित टीमें

भारत की संभावित प्लेइंग-11: यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, देविका वैद्य, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, राधा यादव, शिखा पांडे।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: मुनीबा अली (विकेटकीपर), सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार, आयशा नसीम, आलिया रियाज, ओमेमा सोहेल, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन, नशरा संधू।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment