Hisar News Update: सरकारी विभागों से ली गई 7200 एकड़ जमीन पर बन रहा है हिसार एयरपोर्ट और एविएशन हब

Published On: February 21, 2023
Follow Us

 

चंडीगढ़: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया है कि हिसार एविएशन हब के लिए इस्तेमाल की जा रही 7200 एकड़ जमीन राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से ली गई है ना कि किसी जमीन मालिक से खरीदी गई है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने बताया कि एयरपोर्ट के परिसर की चारदीवारी का निर्माण करवाने के लिए एक रास्ते को बंद किया गया है। 

उन्होंने बताया कि 147 करोड़ रुपये की कीमत देकर ईभूमि पोर्टल के जरिये राज्य सरकार ने भूमालिकों से 110 एकड़ अतिरिक्त जमीन उनकी सहमति से ली गई है जिसके पंजीकरण का काम चल रहा है। उन्होंने इस विषय में एक विधायक द्वारा दी गई गलत सूचना को सदन की कार्यवाही से हटवाने का आग्रह विधानसभा अध्यक्ष से किया। 

सदन में चाचा अभय से हुई तीखी बहस 

डिप्टी सीएम के आग्रह पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि गलत जानकारी देकर सदन को गुमराह करने वाले सदस्यों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाएगी।

एक सदस्य द्वारा हिसार एयरपोर्ट क्षेत्र में जमीन की अवैध खरीद फरोख्त के आरोप पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सदस्य के बयान को शपथपत्र मानकर विषय की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जांच में जानकारी गलत पाए जाने पर सदन को गुमराह करने वाले सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 

डिप्टी सीएम ने सदन को बताया कि हिसार एयरपोर्ट के साथ बनाए गई सड़क के दोनों तरफ जमीन किसी व्यक्ति या कम्पनी के पास नहीं बल्कि सरकारी विभाग के पास है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment