Haryana News Update : दुष्यंत चौटाला का बड़ा ऐलान, 500 एकड़ में बनेगा नांगल चौधरी में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क

Published On: February 21, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार के महेंद्रगढ़ जिला के क्षेत्र को पूरी तरह से औद्योगिक रूप से विकसित करने की योजना है। 

उन्होंने बताया कि नारनौल के पास लॉजिस्टिक हब के साथ एक औद्योगिक पार्क भी स्थापित किया जाएगा। 

डिप्टी सीएम मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एचएसआईआईडीसी द्वारा समेकित बहु योजना लॉजिस्टिक हब केंद्र परियोजना के विस्तार के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान की जा रही है यदि निगम उक्त परियोजना के विस्तार के लिए भूमि खरीद करने में सफल हो जाता है तो इसका औद्योगिक उपयोग के लिए प्रयोग किया जाएगा। 

उन्होंने सदन के सदस्य से भी अनुरोध किया कि वे किसानों से सलाह-मशविरा करके 500 एकड़ भूमि उपलब्ध करवा दें तो यह पार्क जल्द आरंभ हो सकेगा। 

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी बनाई है जिसके आधार पर किसान की भी हिस्सेदारी होगी।

प्रदेश के हर कोने में हो विकास

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार का विजन है कि प्रदेश के प्रत्येक कोने में विकास हो। इस दिशा में खरखौदा में मारुति प्लांट, हिसार में एविएशन हब और नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक हब बन रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment