Haryana News: E-Tendering को लेकर आखिर हरियाणा सरकार ले सकती है बड़ा फ़ैसला, अब सरपंच कर सकेंगे इतने लाख खर्च

Published On: February 6, 2023
Follow Us



Haryana News: हरियाणा में क़रीब आठ साल बाद पंचायत राज के फिर से चुनाव हुए। लेकिन नए चुने हुए सरपंचों के लिए काम काज के लिए टेंडरिंग (E-Tendering ) नितिन लागू करने से काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद राज्य के सरपंचों का सरकार के ख़िलाफ़ विरोध बढ़ता ही जा रहा है।

सरपंचों की माँग है की सरकार ये नीति तुरंत हटाए।  टेंडरिंग के खिलाफ लंबे समय से चल रहा सरपंचों का विरोध अब लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 

E-Tendering पर जल्द ख़त्म हो सकता है गतिरोध 

टेंडरिंग को लेकर अब ख़बर है कि सरकार जल्द ही गतिरोध खत्म कर सकती है। अनौपचारिक रूप से सरकार ने यह फैसला ले लिया है कि हर हाल में टेंडरिंग के मुद्दे पर सरपंचों से टकराव को खत्म करना है। 

हालात को दुरूस्त करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने संभाल ली है। खुफिया विभाग ने हर जिले के एकएक सरपंच से नई व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया है। साथ ही सुझाव भी मांगें हैं कि आखिरकार विरोध कहां पर खत्म हो सकता है।

सरकार ने तैयार की रिपोर्ट

हरियाणा सरकार ने सरपंचों से बातचीत के आधार पर अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। अधिकतर सरपंचों ने राय दी है कि बिना ईटेंडर के विकास कार्यों की सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक कर दिया जाए तो आंदोलन खत्म हो सकता है। 

अधिकारियों ने समीक्षा कर ली है और अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल को यह रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उम्मीद है कि सरकार इस सीमा को दो से बढ़ाकर पांच लाख तक कर सकती है।

सरपंच 58 विधायकों के घरों के बाहर देंगे धरना 

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के 58 विधायकों के घरों के बाहर धरना देने का फैसला किया है। उनका कहना है कि अगर फिर भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो अपना विरोध प्रदर्शन और तेज कर देंगे ट्रैक्टर मार्ग निकालेंगेयही नहीं विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। 

सरपंचों ने कहा कि सरकार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। वो सरकार के तानाशाही रवैये को बर्दाश्त नहीं करने वाले। उन्होंने कहा कि विधायकों सांसदों की तरह ही सरपंच भी चुनाव लड़कर ही चुने जाते है। वहीं बैठक में मौजूद सरपंचों मे सरकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम की बैठक का भी बायकॉट करने का फैसला किया है। 

टेंडरिंग निति को सरकार वापिस ले

पूरे हरियाणा में विरोध कर रहे सरपंचों की मांग है कि टेंडरिंग निति (E-Tendering Policy) को सरकार द्वारा वापस लिया जाएसरकार द्वारा काटे गए BPL कार्ड दोबारा बनाए जाएफैमिली आईडी पूर्ण रूप से बंद की जाएराइट टू रिकॉल मुख्यमंत्रीविधायकसांसदों पर भी लागू हो। 

वही संविधान के 73वें संशोधन की 11वीं सूची के 29 नियम पूर्ण रूप से लागू किया जाएंसरपंचों का मानदेय 30 हजार तो पंचों का मानदेय 5 हजार किया जाए। 


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment