Haryana News: हरियाणा में सरपंचों को विरोध बढ़ा, 58 विधायकों के घरों के बाहर करेंगे प्रदर्शन, सरकार से इन मांगो पर अड़े

Published On: February 6, 2023
Follow Us



Haryana News: हरियाणा में क़रीब आठ साल बाद पंचायत राज के फिर से चुनाव हुए। लेकिन नए चुने हुए सरपंचों के लिए काम काज के लिए टेंडरिंग (E-Tendering ) नितिन लागू करने से काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद राज्य के सरपंचों का सरकार के ख़िलाफ़ विरोध बढ़ता ही जा रहा है। सरपंचों की माँग है की सरकार ये नीति तुरंत हटाए।

टेंडरिंग के खिलाफ लंबे समय से चल रहा सरपंचों का विरोध अब लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संडे को हिसार में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक हुईबैठक में प्रदेश भर के अनेक जिलों से आए सरपंचों ने हिस्सा लिया। 

इस बैठक के दौरान निर्णय लिया गया हैसरपंच अब बीजेपीजेजेपी (BJP-JJP) को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों (Independent MLA) के घरों के बाहर धरना देंगे। 

झूठे मुक़दमे हो वापिस

सरपंचों की इस बैठक की अध्यक्ष बाढड़ा ब्लॉक प्रधान रामचंद्र श्योराण और हिसार जिला प्रधान नरसिंह दूहन ने कीबैठक के दौरान 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गयासरपंच एसोसिएशन ने नरवाना डीसीपी द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि अगर झूठे मुकदमे दर्ज हुए तो वो धरने पर जाने को मजूबर हो जाएंगे। 

सरपंच 58 विधायकों के घरों के बाहर देंगे धरना 

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के 58 विधायकों के घरों के बाहर धरना देने का फैसला किया हैउनका कहना है कि अगर फिर भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो अपना विरोध प्रदर्शन और तेज कर देंगे ट्रैक्टर मार्ग निकालेंगे, यही नहीं विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। 

सरपंचों ने कहा कि सरकार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगावो सरकार के तानाशाही रवैये को बर्दाश्त नहीं करने वालेउन्होंने कहा कि विधायकों सांसदों की तरह ही सरपंच भी चुनाव लड़कर ही चुने जाते हैवहीं बैठक में मौजूद सरपंचों मे सरकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम की बैठक का भी बायकॉट करने का फैसला किया है। 

टेंडरिंग निति को सरकार वापिस ले

पूरे हरियाणा में विरोध कर रहे सरपंचों की मांग है कि टेंडरिंग निति (E-Tendering Policy) को सरकार द्वारा वापस लिया जाए, सरकार द्वारा काटे गए BPL कार्ड दोबारा बनाए जाए, फैमिली आईडी पूर्ण रूप से बंद की जाए, राइट टू रिकॉल मुख्यमंत्री, विधायक, सांसदों पर भी लागू हो। 

वही संविधान के 73वें संशोधन की 11वीं सूची के 29 नियम पूर्ण रूप से लागू किया जाएं, सरपंचों का मानदेय 30 हजार तो पंचों का मानदेय 5 हजार किया जाए। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment