Haryana HSC Marklist Released: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने जारी की अंक शीट, टॉप-10 में 6 लड़कियां, देखें पूरी लिस्ट

Published On: February 6, 2023
Follow Us



चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने इंटरव्यू के बाद एचसीएस ( HCS ) की अंक शीट जारी कर दी है। आप http://hpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है। जारी गए अंक शीट में टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बाज़ी मारी है। 

425 अभ्यर्थियों में कमल चौधरी ने 398.75 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं लड़कियों में 398.4 अंक लेकर प्रगति रानी अव्वल रही हैं।

टॉपर आने वाले कमल चौधरी को इंटरव्यू में 75 में से सिर्फ 39.25 अंक ही मिले। हालांकि लिखित परीक्षा में उन्हें 600 में से 359.75 अंक मिले थे। जिसकी वजह से वह इंटरव्यू में उनसे ज्यादा अंक पाने वालों से भी आगे निकल गए।

156 पदों पर होनी है भर्ती

हरियाणा के विभिन्न 156 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें HCS (कार्यकारी शाखा) में 48, DSP पर 7, ईटीओ के 14, डीएफएससी 5, तहसीलदार 4, एईटीओ 2, बीडीपीओ 46, ट्रैफिक मैनेजर 3, डीएफएसओ 2 और सहायक रोजगार अधिकारी के 21 पद शामिल हैं। सीएम मनोहर लाल ने हाल ही में इन पदों पर भर्ती किए जाने की घोषणा की थी।

परीक्षा को लेकर हुआ था विवाद

एचसीएस परीक्षा विवादों में रह चुकी है। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा को पास कराने के मामले में 2021 में एचपीएससी के उप सचिव अनिल नागर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। 

इसके बाद परीक्षा रद्द करने के साथ ही नागर को बर्खास्त कर दिया गया था। विवाद के बाद अब दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

आप इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते अंक शीट-

Click NOW

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment