Haryana Budget 2023-24 : हरियाणा के बजट में सिंचाई एवं जल संसाधन के लिए क्या मिला? जानें

Published On: February 23, 2023
Follow Us



Haryana Budget 2023-24 Live : हरियाणा की गठबंधन सरकार ने अपना चौथा बजट पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने वित्त मंत्री के रुप में बजट को पेश किया। हरियाणा का इस बार का बजट एक लाख 83 हज़ार 950 करोड़ का है जो पिछले साल की तुलना में 11.6 फ़ीसदी ज़्यादा है।

सिंचाई एवं जल संसाधन के लिए क्या है ख़ास?

मुख्यमंत्री की और से पेश किए गए बजट में सिंचाई एवं जल संसाधन के लिए कई एलान किए गए है। इसमें एक 800 मैगावाट क्षमता का नया थर्मल प्लांट का निर्माण शामिल है। 

सिंचाई एवं जल संसाधन के लिए ये है ख़ास

  • 800 मैगावाट क्षमता के एक नए थर्मल पावर प्लांट का निर्माण किया जाएगा।
  • वर्ष 2019 से 2021 की अवधि में आवेदन करने वालों को नलकूप कनेक्शन जारी किये जाएंगे।
  • ‘पी.एम.- कुसुम’ योजना के तहत 70,000 नये सौर-पंप स्थापित किये जाएंगे।
  • गौशालाओं, गुरुकुलों, कामकाजी महिला हॉस्टल, अनाथालयों, विशेष बच्चों के लिए स्कूलों, वृद्धाश्रमों, बाल गृहों, नारी निकेतनों, धर्मार्थ संस्थानों जैसे सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा
  • संचालित सामाजिक और सामुदायिक संस्थानों में ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।
  • ‘अटल भूजल योजना के तहत पानी की कमी वाले खण्डों के गांवों में 1,000 पीजोमीटर स्थापित किये जाएंगे।
  • लगभग 2.5 लाख एकड़ खेती योग्य कमांड क्षेत्र को सूक्ष्म सिंचाई के तहत लाया जाएगा।
  • 4,000 ऑन-फार्म वाटर टैंक बनाए जाएंगे।
  • अगले 3 वर्षों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से गन्ने की खेती के तहत 2 लाख एकड़ क्षेत्र को कवर किया जाएगा।
  • 2,000 रिचार्ज बोरवेल और छत पर वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।
  • खेती योग्य कमांड क्षेत्र के खालों के पुनर्वास, मरम्मत, निर्माण और विस्तार का काम किया जाएगा और इनकी मरम्मत, निर्माण और प्रति एकड़ 24 फीट से 40 फीट बढ़ाने के काम में तेजी लाई जाएगी।
  • 1 महेंद्रगढ़ के निजामपुर खण्ड समेत 10 जलाशयों का विकास किया जाएगा।
  • सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये के का प्रावधान।

सांझी डेयरी नामक एक योजना शुरू

  • इस महीने सांझी डेयरी नामक एक योजना शुरू की गई, इस योजना के तहत, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ (एच.डी.डी.सी.एफ.) ग्राम पंचायतों और पैक्स की भूमि पर पशु शेड का निर्माण करेगा, जहां मवेशियों को एक साथ रखा जाएगा और उनकी देखभाल की जाएगी।
  • एन.सी.डी.सी. ने हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स (हरको) बैंक को रियायती ब्याज दर पर 10,000 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा को मंजूरी दी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment