Haryana Budget 2023-24 : हरियाणा के बजट में पंचायती राज संस्थान और ग्रामीण विकास के लिए क्या मिला?

Published On: February 23, 2023
Follow Us


Haryana Budget 2023-24 Live : हरियाणा की गठबंधन सरकार ने अपना चौथा बजट पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने वित्त मंत्री के रुप में बजट को पेश किया। हरियाणा का इस बार का बजट एक लाख 83 हज़ार 950 करोड़ का है जो पिछले साल की तुलना में 11.6 फ़ीसदी ज़्यादा है।

पंचायती राज के लिए क्या है ख़ास?

मुख्यमंत्री की और से पेश किए गए बजट में पंचायती राज और ग्रामीण विकास के लिए कई एलान किए गए है। 

ये काम करने का प्रस्ताव रखा गया

  • प्रत्येक जिला परिषद में अलग इंजीनियरिंग विंग शुरू की जाएगी। 
  • 700 पार्क एवं व्यायामशालाओं को आयुष्मान स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों में बदला जाएगा।
  • गांवों में 1,000 नई पार्क एवं व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी।
  • 1,000 ग्राम पंचायतों में ई-पुस्तकालय खोले जाएंगे।
  • ग्राम पंचायत भवनों में 468 उच्च सुविधाओं वाले जिम्नेजियम और 780 महिला संस्कृति केंद्र स्थापित किये जाएंगे।
  • 750 ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 9 परियोजनाएं अगले 5 वर्षों में भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और यमुनानगर में लागू की जाएंगी।
  • ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र लगाए जाएंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment