Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में बीजेपी संग चुनाव लड़ेगी जननायक जनता पार्टी, दुष्यंत चौटाला बनेंगे मुख्यमंत्री!

Published On: February 22, 2023
Follow Us


 

Haryana Assembly Election 2024 : आगामी चुनाव को लेकर हरियाणा में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार है वहीं कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी ने राज्य में प्रचार और रणनीती तेज कर दी है।

हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में सभी पार्टियों ने तैयारियाँ शुरु कर दी है। अब राज्य में सरकार में जेजेपी ने 2024 में चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है।  जेजेपी नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने स्पष्ट किया है कि जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी साथ में चुनाव लड़ेगी। 

अजय चौटाला ने कहा है कि दोनों पार्टी ने इमानदारी की मिसाल कायम करते हुए जनसेवा की है। 2024 में भी दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। अगली लड़ाई सिर्फ़ मुख्यमंत्री की होगी।

अगला सीएम दुष्यंत चौटाला हो

मंगलवार को जजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अर्जुन सिंह के बूड़िया रोड स्थित कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि अगला सीएम दुष्यंत चौटाला हों। इसके लिए काम किया जा रहा है। हम बीजेपी के साथ चुनाव लड़ेंगे और हरियाणा को मज़बूत करेंगे।

अभय चौटाला बात करनी नहीं आती


इनेलो नेता अभय चौटाला के विधानसभा में दुष्यंत चौटाला पर लगाए गए आरोप पर उन्होंने कहा कि अभय चौटाला को बात करनी नहीं आती है। विधानसभा में जिस शीलता व सभ्य भाषा का प्रयोग होता है, उसके बारे में अभय नहीं जानते हैं। 

ओल्ड पेंशन को लेकर कही ये बात


ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठी भांजने के सवाल पर अजय ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, परंतु यह अधिकार कानून व संविधान के दायरे में दिया गया है। 


उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर पुलिस को देखने हैं, ऐसे मामलों में थोड़ी सख्ती बरतनी पड़ती है। 

ई-टेंडरिंग पर ये बोले अजय

ई-टेंडरिंग व राइट द रिकॉल को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने सरपंचों को नसीहत देते हुए कहा कि वे पहले इसका प्रयोग करें। यदि इसमें त्रुटियां हैं तो उसकी जानकारी दें, जिसे दुरुस्त किया जाएगा। 


पुरानी पेंशन बहाली पर डॉ. अजय ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री अपनी बात स्पष्ट कर चुके हैं। यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में है।

कांग्रेस पर साधा निशाना


2024 चुनाव को लेकर अजय चौटाला ने कांग्रेस पर निशान साधा। पुरानी पेंशन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर डॉ. अजय ने कहा कि पुरानी पेंशन कांग्रेस सरकार में ही बंद हुई थी। भूपेंद्र सिंह ही मुख्यमंत्री थे। आज विपक्ष में बैठकर वे पुरानी पेंशन बहाली की बात कर रहे हैं। 


2024 में सरकार बनाने की बात पर तंज कसते हुए डॉ. अजय ने कहा कि कांग्रेस सरकार से पहले संगठन बना ले। तीन प्रदेशाध्यक्ष बदल चुके हैं, लेकिन अपना संगठन ही नहीं बना पाए हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment