Gujarat Earthquake Today : गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके, रिक्टेल स्केल पर 4.3 तीव्रता नापी गई

Published On: February 26, 2023
Follow Us

 

Gujarat Earthquake Today: इन दिनों लगातार पूरी दुनिया में तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। रविवार को भारत गुजरात राज्य के राजकोट में 3 बजकर 21 मिनट पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इसकी जानकारी दी। 

NCS ने ट्वीट किया, राजकोट के उत्तर उत्तर पश्चिम (NNW) में लगभग 270 किलोमीटर की दूरी पर दोपहर 3:21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिछले हफ्ते, गुजरात के अमरेली जिले में दो दिनों में भूकंप के तीन मामूली झटके महसूस किए गए थे।

अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुका में गुरुवार को 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि, जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। झटके सावरकुंडला तालुका के मितियाला गांव में अमरेली से 44 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 6.2 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए थे।

अफगानिस्तान में दो बार हिली धरती 

अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के यह झटके 18 मिनट के अंदर दो बार महसूस किए गए। पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई जबकि दूसरी बार भूकंप की तीव्रता पांच मापी गई। भूकंप अफगानिस्तान के फायजाबाद में सुबह 6 बजकर 7 मिनट और 6 बजकर 25 मिनट पर आया।

तजाकिस्तान में भूकंप

पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किलोमीटर और दूसरे का 150 किलोमीटर गहराई में था। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। USGS के मुताबिक, तजाकिस्तान में सुबह 6:07 बजे 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। 

ख़बरों के मुताबिक, भूकंप का असर चीन से सटे इलाकों तक हुआ है। इससे पहले भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 13 फरवरी की सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। हालांकि, इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

तुर्की-सीरिया में महाविनाश

आपको बता दें कि हाल में आए तुर्की-सीरिया में भूकंप ने क़रीब 50 हज़ार लोगों की जान ले ली। 7.6 तीव्रता के आए इस भूकंप से पूरी दुनिया सदमे है। तुर्की के शहर के शहर तबाह हो गए।  अब तुर्की और सीरिया में राहत और सर्च ऑपरेशन जारी है।

भारत में भी आ सकता है ख़तरनाक भूकंप

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर एन पूर्णचंद्र राव ने यह चेतावनी जारी की है। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी तुर्की जैसा भूकंप आ सकता है। उनकी इस वॉर्निंग ने लोगों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में जमीन के अंदर ज्यादा स्ट्रेस बन रहा है और इस तनाव को खत्म करने के लिए एक बड़ा भूकंप आ सकता है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment