Good News : हरियाणा सरकार का फैसला, वर्ष 2015 में HTET पास अभ्यर्थी कर सकेंगे TGT के लिए आवदेन

Published On: February 28, 2023
Follow Us


 

चंडीगढ़:  हरियाणा (Haryana) कर्मचारी चयन आयोग TGT भर्ती में वर्ष 2015 में एचटेट पास करने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका देगा। इस संबंध में आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

आयोग के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ऐसे अभ्यर्थी, जिनके पास विज्ञापन संख्या 02/2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि यानी 26 अक्तूबर, 2022 को वैध एचटेट / एसटेट प्रमाण पत्र थे, वे भी अब TGT भर्ती के लिए नए विज्ञापन संख्या 02/2023 (विभिन्न श्रेणी) में आवदेन कर सकते हैं। बशर्ते कि इन उम्मीदवार के पास वैध एचटेट, एसटेट प्रमाणपत्र हो और विज्ञापन में उल्लिखित 26 अक्तूबर, 2022 को या उससे पहले आयु मानदंड को पूरा करते हों।

अभ्यर्थियों को छूट देना का फ़ैसला

प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए 27 सितंबर, 2022 को आयोग ने अपने विज्ञापन संख्या 02/2022 के माध्यम से पदों को विज्ञापित किया गया था।

हालांकि, वर्ष 2015 से 2022 की अवधि के दौरान TGT के पदों पर भर्ती नहीं की गई और आयोग ने बिना कोई आवेदन स्वीकार किए विज्ञापन संख्या 02/2022 को वापस ले लिया। 

इस विज्ञापन में आवदेन भरने के लिए आरंभ तथा अंतिम तिथि क्रमशः 5 अक्तूबर, 2022 एवं 26 अक्तूबर, 2022 थी। हालांकि, प्रशासनिक, तकनीकी कारणों से कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। इसलिए वर्ष 2015 में एचटेट पास करने वाले अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में आवेदन व उपस्थित हुए बिना ही अपात्र हो गए। 

इसके अलावा, इस अवधि के दौरान दो साल तक कोविड महामारी रही। इन परिस्थितियों में आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को छूट देने का संकल्प लिया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment