Gautam Adani Net Worth: कल तक जो अर्श पर था वो धीरे-धीरे अब फ़र्श पर, अंबानी से पीछे हुए अडानी, जानिए कितनी रह गई कमाई

Published On: February 3, 2023
Follow Us


नई दिल्ली: कल तक जो अर्श पर था वो धीरे-धीरे अब फ़र्श पर आने लगा है। दरअसल अडानी ग्रुप के मालिक और भारत के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में लगातार गिरावट जारी है। वो लगातार दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिसलते जा रहे है। 

दुनिया के सबसे अमीर शख़्स बनने के बाद अचानक 21वें पायदान पर पहुंचे

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बनने के बाद अडानी अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में 21वें स्थान पर खिसक गए हैं। पिछले 2 हफ्तों से गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में लगातार बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस कारण कई बार शेयर्स पर लोअर सर्किट लगाना पड़ा है। अडानी के शेयर्स (Adani Shares) में देखी जा रही भारी बिकवाली के कारण उनकी नेट वर्थ (Adani Net Worth) में लगातार बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

हाल हुआ बेहाल, अंबानी से पीछे अडानी

भारत के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने संपत्ति के मामले में गौतम अडानी को पीछे करते हुए भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 82.2 बिलियन डॉलर (Mukesh Ambani Net Worth) की है। वहीं गौतम अडानी के कुल नेट वर्थ की बात करें तो वह अब गिरकर 61.3 बिलियन डॉलर रह गई है। 

वहीं दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं लग्जरी प्रोडक्ट बनाने वाली मशहूर एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई विटॉन के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट। उनकी कुल नेट वर्थ 217.5 बिलियन डॉलर की है। वहीं एलन मस्क दूसरे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं उनकी कुल नेट वर्थ 183.2 बिलियन डॉलर की है। वहीं तीसरे नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल नेट वर्थ 136 बिलियन डॉलर की है।

गिरते गए शेयर और घटती गई अड़ानी की संपत्ति

ग़ौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में अडानी के शेयरों में गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट में लिस्टेड उनकी कंपनियों की कुल मार्केट कैप में 110 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। Adani Power के शेयर्स में 4.98 फीसदी, Adani Wilmar Ltd के शेयर्स में 5 फीसदी की गिरावट और Adani Enterprises Ltd में 21.61 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment