Earthquake In Turkey: तुर्की में आया 7.8 तीव्रता वाला भयंकर भूकंप, कई ईमारतें ढही, भारी नुक़सान की आशंका

Published On: February 6, 2023
Follow Us



Earthquake In Turkey: हाल ही में भूकंप के घटनाएँ लगातार बढ़ती ही जा रही है। भारत के बाद अब तुर्की में भयंकर भूकंप की ख़बर है। 

ख़बरों के मुताबिक़ तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है। 

भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार 4 बजकर 17 मिनट पर आये। तुर्की दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक है।

Turkey Earthquake News

वहाँ की लोकल मीडिया के मुताबिक़ दक्षिणी तुर्की में शक्तिशाली भूकंप के बाद कई अपार्टमेंट इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। 

भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में बड़े नुकसान की जानकारी सामने आई है।

ये था भूकंप का केंद्र

भूकंप गजियांटेप से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में और अलेप्पो, सीरिया से 114 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी प्रकार के हताहत की कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो पोस्ट किए जा रहे है जिसमें भारी नुक़सान दिखा है। 

इतने तेज़ भूकंप में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालाँकि अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है। 

सीरिया और यमन तक भूकंप के झटके

BNO न्यूज ने बताया कि भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

भूकंप इतना तेज़ था कि कथित तौर पर झटके सीरिया और यमन तक महसूस किए गए।

1999 में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई थी तबाही

Duzce 1999 में 7.4 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक था। जिसने दशकों में तुर्की को सबसे बुरी तरह तबाह कर दिया था।

उस भूकंप में इस्तांबुल में लगभग 1,000 सहित 17,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

इससे पहले भी भूकंप ने किया है तबाह

जनवरी 2020 में इलाज़िग में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 40 से अधिक लोग मारे गए थे।

साल 2020 में ही अक्टूबर में, एजियन सागर में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 114 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक घायल हो गए।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment