Chile Wild Fire: चिल्ली के जंगलों में लगी भीषण आग, 2 हज़ार से ज़्यादा दमकलकर्मी बुझाने में लगे, अब तक 13 लोगों की मौत

Published On: February 4, 2023
Follow Us



चिली: जगंल में आग की घटनाएँ लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के देश चिली के जंगलों में भयंकर आग लगी हुई है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी की लहर के कारण जंगल में आग लगी और तेजी से फैलती चली गई। 

ख़बरों के मुताबिक़ शुक्रवार को कम से कम 13 लोगों की इस आग की वजह से मौत हो गई। अभी हजारों लोगों के और चपेट में आने का खतरा है।

151 जंगली इलाक़ों में फैली आग

जंगलों में आग के कहर को देखते हुए चिली की सरकार ने आपदा की स्थिति घोषित कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार तक, 151 जंगली इलाकों में आग फैल चुकी थी, जिनमें से 65 को नियंत्रण में घोषित किया गया था। 

बुधवार से फैली आग ने इस देश की 35,000 एकड़ से अधिक जमीन को चपेट में लेकर 100 से अधिक घरों को जला डाला है।

भयंकर आग में होलिकॉप्टर भी राख

चिली के जंगलों में आग इतनी भयंकर थी कि राजधानी सैंटियागो से करीब 500 किमी दूर सांता जुआना शहर में एक फायर-फाइटर सहित 11 लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों में एक दमकलकर्मी भी शामिल था, जो आग पर काबू पाने के दौरान दमकल की गाड़ी की चपेट में आने से मर गया। 

आग बुझाने की कोशिश के दौरान एक पायलट और एक मैकेनिक की भी मौत हो गई क्योंकि उनका हेलीकॉप्टर अरूकानिया के दक्षिणी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

मरने वालों में मध्य चिली के बायोबियो क्षेत्र में मरने वाले 4 नागरिक भी शामिल हैं, जहां लोग आग से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बायोबियो में टोम के मेयर इवोन रिवास ने कहा, “यह परिवारों के लिए बहुत कठिन समय चल रहा है।”

2 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

चिली में आग ने रोद्र रुप ले रखा है। आग इतनी भीषण है कि करीब 2,300 दमकलकर्मी और 75 विमान आग की लपटों को काबू पाने में जुटे हैं। अर्जेंटीना और ब्राजील के 63 विमान भी आग बुझाने में जुटे हैं। 

शुक्रवार को चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा करने के लिए अपनी छुट्टी स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि इस बात के साक्ष्‍य मिले हैं कि आग अनाधिकृत रूप से जलाने के कारण लगी थी।

राष्‍ट्रपति ने कहा- हम सभी संसाधन जुटाने में लगे

राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा, “आज राष्ट्रपति के रूप में मेरी भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि आपात स्थिति के लिए सभी संसाधन उपलब्ध हों और ताकि लोगों को लगे कि वे अकेले नहीं हैं।”

चिली की एक मंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा, “आने वाले दिनों में स्थितियां और जोखिम भरी होने वाली हैं।” उन्‍होंने माना कि आग ऐसे ही फैलती रही तो बहुत सी जानें जा सकती हैं।

2017 में भी लगी थी भयंकर आग

चिली में लगी ये आग 2017 के जैसी ही है। उस दौरान आधिकारिक तौर पर 11 लोग मारे गए थे, 1500 घर नष्ट हो गए थे और 1,150,000 एकड़ से अधिक जंगल प्रभावित हुए थे। 

फायर ऑफिसर्स के मुताबिक, चिली में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। गर्म हवाओं के कारण जंगलों की आग तेजी से फैलती है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment