BSEH 2023 New Date Sheet: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 10th और 12th जारी की नई डेटशीट, देखें अब क्या है नया शेड्यूल

Published On: February 3, 2023
Follow Us




BSEH 2023 New Date Sheet: हरियाणा में 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए ज़रूरी ख़बर है। दरअसल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं की  डेटशीट में बदलाव किया है। अब शिक्षा बोर्ड ने नई डेटशीट जारी कर दी है। अब छात्र संशोधित डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते है या डाउन लोड कर सकते है।

अब इस दिन से शुरु होगी परीक्षा

नई डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू की जाएगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 28 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट मेंदोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, 11 जनवरी 2023 को जारी सेकेंडरी सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरीमार्च 2023 के लिए जारी डेटशीट में दिनांक 13 और और 14 मार्च 2023 को होने वाली परीक्षाओं में प्रशासनिक आधार पर परस्पर बदलाव किया गया है। संशोधित डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

BSEH 2023 revised date sheet: ऐसे करें चेक

  • BSEB की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, ‘Revised Date Sheet:- (Theory Papers) for Secondary, Senior Secondary Certificate (Academic/Open/Regular/Re-appear/Additional/Improvement) Examination Feb./Mar.-2023’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक डेट शीट जारी की जाएगी।
  • चेक करें या आप चाहे तो इसे संग्रहित या प्रिंट कर सकते है।

आपको बता दें कि छात्रों के लिए बदलाव किया गया है। छात्र अब अपनी डेटशीट उपर दिए गए तरीक़े से चेक या प्रिंट कर सकते है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment