Breaking News: दिल्ली में कार पार्किंग को लेकर विवाद में दंबगों ने बाप-बेटे को मारी गोली

Published On: February 17, 2023
Follow Us

नई दिल्ली: दिल्ली से एक और हैरान करने वाली वारदात सामने सामने आई है। दिल्ली के यमुना विहार इलाक़े में कार पार्क को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार दबंगों ने बाप-बेटे को गोली मार दी। 

 

घायल के परिजनों ने बताया कि पिता की हालत गंभीर है और बेटा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसलिए हुआ विवाद

घायल के बेटे सौरभ अग्रवाल ने एनआई को बताया कि पिछली रात जब मेरे पिता और भाई घर लौटे तो उन्होंने देखा कि एक कार पास की सड़क पर खड़ी है। कार खड़ी होने के कारण उन्हें आगे जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था। इसके बाद मेरे पिता और भाई ने सड़क पर खड़ी कार चला रहे शख्स से गाड़ी को थोड़ा आगे करने को कहा।

गाली गलौच और फिर गोली मारी

सौरभ ने कहा कि अनुरोध करने के बाद भी कार सवार ने मेरे पिता और भाई को गाली देना शुरू कर दिया और धमकी भी दी। सौरभ अग्रवाल ने बताया कि देखते ही देखते कार सवार ने तमंचा लेकर 10 से 15 लोगों को इकट्ठा किया। फिर मेरे भाई और पिता को गोली मारकर घायल कर दिया।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment