Bihar Political News : बिहार में फिर राजनीतिक उठापटक, उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बोला बाय बाय..

Published On: February 20, 2023
Follow Us



Bihar Politics: बिहार की राजनीति में उठापटक जारी है। जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) के नेता रहे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। 

जद (यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष रहे कुशवाहा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ कई दिनों तक चली अनबन के बाद नई पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ की घोषणा कर दी।

पार्टी का ऐलान करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी (आरजेडी) के घर में उत्तराधिकारी ढूंढ रहे हैं सुशासन बाबू।

जदयू कार्यकर्ताओं का खुला पत्र

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा ने आज यानी सोमवार को पटना में नई पार्टी (Bihar Politics) की घोषणा करने का ऐलान किया। कुशवाहा ने शहर में जदयू कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय खुला सत्र (19 व 20 फरवरी) आयोजित किया था, जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भावी रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे थे।

सभी कार्यकर्ताओं की थी एक ही राय

बैठक में भाग लेने वालों में से एक कार्यकर्ता ने एएनआई को बताया कि जदयू कार्यकर्ताओं ने सत्र के पहले दिन एक नया राजनीतिक संगठन बनाने की इच्छा जाहिर की थी। 

उन्होंने कहा कि कुशवाहा एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और इसकी घोषणा आज होनी थी। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा था कि नए राजनीतिक दल के गठन को लेकर सभी एकमत हैं।

कार्यकर्ता ने जदयू को बताया राजद की बी-टीम

जदयू के एक अन्य कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद की बी टीम बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का कोई मतलब नहीं है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने अपनी पहचान खो दी है, इसलिए हमें राज्य के कल्याण के लिए एक नई पार्टी बनाने की जरूरत है। कुशवाहा ने हमारी मांग मान ली है।

कुशवाहा के करीबी ने ललन सिंह पर लगाए ये आरोप

कुशवाहा के करीबी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य माधव आनंद ने आरोप लगाया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जानबूझ कर न सिर्फ पार्टी की गरिमा गिराने का काम कर रहे हैं, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री को भी अपमानित करने का काम कर रहे हैं।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment