Air India Flight Emergency Landing : अमेरिका से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान की स्वीडन में इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री सवार थे

Published On: February 22, 2023
Follow Us

Air India Emergency Flight Landing : अमेरिका से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के चलते स्टॉकहोम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। लैंडिंग के वक्त फ्लाइट में 300 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि किसी तरह का हादसा न हो इसके लिए फायर ब्रिगेड की टीम एयरपोर्ट पर पहले से ही तैनात थी।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तेल रिसाव के बाद इंजन बंद हो गया और बाद में विमान स्टॉकहोम में सुरक्षित उतर गया। अधिकारी ने कहा कि जमीनी निरीक्षण के दौरान दूसरे इंजन के ड्रेन मास्ट से तेल रिसता देखा गया। इससे पहले सोमवार (20 फरवरी) को न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लंदन डायवर्ट कर दिया गया था।

एयर इंडिया की उड़ान में देरी

इसके साथ ही मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच मंगलवार (21 फरवरी) देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट के चार घंटे से ज्यादा लेट होने को लेकर तीखी बहस हो गई। दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में सवार एक यात्री ने एएनआई को बताया कि फ्लाइट AI-805 को रात 8 बजे के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन तीन बार बदला गया। दोपहर करीब 12.30 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment