Tripura, Nagaland, Meghalaya Assembly Election 2023 Dates: चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इस दिन होंगे चुनाव

Published On: January 18, 2023
Follow Us


नई दिल्ली: इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियाँ पूरी कर ली है। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में फ़रवरी मार्च में चुनाव होने है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। 


चुनाव आयोग त्रिपुरा के लिए तारीख़ों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फ़रवरी को वोट डाले जाएँगे। मेघालय और नागालैंड में 27 फ़रवरी को वोट डाले जाएँगे। 2 मार्च को सभी राज्यों के चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

9000 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे


सीईसी ने कहा कि इन राज्यों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज़्यादा रही है। महिला वोटरों की संख्या भी ज़्यादा है। हम 11 से 14 जनवरी तक तीनों राज्यों के दौरे पर थे। हमने उन लोगों के लिए एडवांस नोटिस का प्रावधान बनाया है जो 17 के हो गए हैं, लेकिन 18 साल के नहीं हुए हैं ताकि 18 साल का होते ही उन्हें वोटर कार्ड मिल जाए और उनका नाम जुड़ जाए। इन तीनों राज्यों में ऐसे 10 हज़ार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। तीनों राज्यों में 9000 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे। इनमें 376 ऐसे होंगे जो पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होंगे।

97,000 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के

नागालैंड, मेघालय यात्रा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। 97,000 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं, 2,600 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं- सीईसी

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि आयोग हिंसा मुक्त चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है, लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

तीनों राज्यों ने उच्च महिला भागीदारी का उदाहरण पेश किया

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि हाल ही में चुनावी राज्यों का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। तीन पूर्वोत्तर राज्यों- नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा ने मतदान में उच्च महिला भागीदारी का उदाहरण पेश किया है।

किस राज्य में कितनी सीटें?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, यह साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव से संबंधित पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इस साल और चुनाव होंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस होती रहेंगी। राजीव कुमार ने बताया कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में क्रमश: 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को विधानसभा चुनाव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में महिलाओं की वोटिंग में भागीदारी ज्यादा रही है। 

बहुमत का आँकड़ा क्या?

त्रिपुरा: कुल सीटें- 60, बहुमत- 31
मेघालय: कुल सीटें-60, बहुमत- 31
नगालैंड: कुल सीटें- 60, बहुमत- 31

नगालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार

नगालैंड: नगालैंड में NDPP और भाजपा गठबंधन की सरकार है। यहां 2018 से पहले नगा पीपुल्स फ्रंट सत्ता (NPF) में था। लेकिन चुनाव से पहले NPF दो गुटों में बंट गई। राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो ने बागी नेताओं के साथ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बनाई थी। NDPP को 18 तो भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली। नेफ्यू रियो राज्य के मुख्यमंत्री बने। NDPP के सत्ता में आने के बाद NPF के तमाम विधायक गठबंधन में शामिल हो गए। 

मेघालय में बीजेपी सत्ताधारी गठबंधन में शामिल

2018 में मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी। हालांकि, चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन एनपीपी ने बीजेपी और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। एनपीपी के कोनराड संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री हैं। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment