Punjab News: मानसा की बड़ी आबादी को मिलेगा सीवरेज और जल आपूर्ति की सुविधा का लाभ, खर्च होंगे 12.39 करोड़ रुपये

Published On: January 12, 2023
Follow Us
Inderbir singh najjar
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर।

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ, साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस दिशा में काम करते हुए पंजाब सरकार द्वारा राज्य में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।  

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि जि़ला मानसा के बुढलाडा और बरेटा में सीवरेज और जल आपूर्ति के कार्यों पर पंजाब सरकार द्वारा तकरीबन 12.39 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया गया है।  

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मानसा के बुढलाडा में सीवरेज की यूपीवीसी पाईप्स और डीआईके7 जल सप्लाई की पाईप्स बिछाने, सीवरेज और पानी के हाऊस कनैक्शन मुहैया करवाने, मैनहोल चैंबरों का निर्माण करने और इससे सम्बन्धित अन्य कार्यों के लिए 6.56 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।  

मंत्री ने बताया कि इसी तरह ही मानसा के बरेटा में सीवरेज की यूपीवीसी पाईप्स और डीआईके7 जल सप्लाई की पाईप्स बिछाने के साथ-साथ सीवरेज और पानी के हाऊस कनैक्शन देने का काम किया जायेगा। मैनहोल चैंबरों के निर्माण और सीवरेज एवं जल आपूर्ति से सम्बन्धित अन्य कार्यों के लिए तकरीबन 5.83 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।  

उन्होंने बताया कि पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड द्वारा इन कार्यों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कार्यों का मानसा की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।  

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएँ और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना है। इसलिए उन्होंने पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसको बख़्शा नहीं जाएगा।  



उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाना सुनिश्चित बनाया जाए।  

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment