Punjab News: पंजाब सरकार बाग़बानी पर देगी पूरा ज़ोर, किसानों के लिए ये उठाए जाएँगे कदम

Published On: January 12, 2023
Follow Us

CHETAN SINGH JAURAMAJRA
चेतन सिंह जौड़ेमाजरा


चंडीगढ़: आज चेतन सिंह जौड़ेमाजरा, बाग़बानी, स्वतंत्रता सेनानी सेवाओं एवं कल्याण और फूड प्रोसैसिंग मंत्री, पंजाब जी की अध्यक्षता अधीन राज्य के बाग़बानी विभाग में चल रही गतिविधियों की समीक्षा करने सम्बन्धी पहली बैठक विभाग के प्रशासनिक सचिव, राहुल तिवाड़ी, आई.ए.एस., गगनदीप बराड़, आई.ए.एस सचिव बाग़बानी, पंजाब और  शैलिन्दर कौर, आई.एफ.एस., डायरैक्टर बाग़बानी, पंजाब के साथ की गई।  

मंत्री जी द्वारा विभाग में चल रही किसान कल्याण योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। मंत्री जी द्वारा इस बात पर विशेष ज़ोर दिया गया कि राज्य में बाग़बानी के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए सरकार यत्नशील है और बाग़बानी कल्याण योजनाओं सम्बन्धी प्रिंट मीडिया के द्वारा अधिक से अधिक प्रचार किया जाए, जिससे किसानों को कृषि विभिन्नता अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। 

इस सम्बन्धी डायरैक्टर बाग़बानी, पंजाब द्वारा मंत्री जी को विभाग के बुनियादी ढांचे और किए गए अथवा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में अवगत करवाया गया। मंत्री जी द्वारा विभाग में चल रहे प्रोजैक्टों की प्रशंसा की और नए प्रोजैक्टों को भी लागू करवाने के लिए अपेक्षित कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।  

जौड़ामाजरा ने डायरैक्टर बाग़बानी, पंजाब को निर्देश दिए कि बाग़बानी से सम्बन्धित नई किसान कल्याण योजनाएँ तैयार की जाएँ, जिससे किसानों का आर्थिक स्तर ऊँचा उठाने में मदद मिल सके। इसके अलावा मंत्री जी ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लॉक, जि़ला स्तर पर अधिक से अधिक फील्ड विज़ीट की जाएँ, जिससे विभाग का किसानों के साथ सीधा संपर्क स्थापित हो सके।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment