Punjab News: जल संसाधन मंत्री ने नए अलॉट हुए विभाग के कामकाज की समीक्षा की

Published On: January 11, 2023
Follow Us

  



चंडीगढ़राज्य में चल रहे विकास कार्यों को समय पर मुकम्मल करना और इनके फंड्स का उचित और सही प्रयोग करना भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। इन कार्यों में किसी भी तरह की कोताही और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह प्रगटावा जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नए अलॉट हुए जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा करने के लिए की पहली बैठक के मौके पर किया।  


बैठक में शाहपुर कंडी डैम का निर्माण, तटीय नहर, राजस्थान फीडर, सरहिन्द फीडर और लाहौर ब्रांच की लाइनिंग से सम्बन्धित प्रमुख कार्यों की स्थिति का जायज़ा लेते हुए मीत हेयर ने अधिकारियों को हिदायत की कि इन कार्यों को समय पर मुकम्मल किया जाए, जिससे इन महत्वपूर्ण कार्यों का लाभ लोगों तक जल्द से जल्द पहुँचाया जा सके।  

विकास कार्यों के लिए बजट का प्रयोग का जायज़ा लेते हुए उन्होंने हिदायत की कि सभी फंड्स के सही प्रयोग को सुनिश्चित बनाया जाए। जल संसाधन मंत्री ने पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के चल रहे कार्यों का जायज़ा लेते हुए हिदायत की कि जल स्रोतों के किनारों की मरम्मत सम्बन्धी कार्यों में कमी पाई गई है और एमडी पी.डब्ल्यू.आर.एम.डी.सी. को हिदायत की गई है कि वह ऐसे सभी कार्यों को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित बनाएं।

बैठक में प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, चीफ़ इंजीनियर ड्रेनेज-कम-माइनिंग एन.के. जैन, चीफ़ इंजीनियर नहरें शमी सिंगला, चीफ़ इंजीनियर विजीलैंस एंड डिज़ाइन वॉटर सिस्टम पवन कपूर, एमडी पी.डब्ल्यू.आर.एम.डी.सी. हरिन्दरपाल सिंह बेदी, ऐक्सियन डैम दिलप्रीत सिंह उपस्थित थे।  

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment