PM Modi Security : पीएम की सभा में घुसने वाला फर्जी सैनिक गिरफ्तार, ID कार्ड पर लिखा था- ‘दिल्ली पुलिस सुरक्षा PM’

Published On: January 21, 2023
Follow Us


मुम्बई: गुरुवार को पीएम मोदी के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंचने से करीब 90 मिनट पहले नवी मुंबई के एक 35 साल के शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

आरोपी ने खुद को सेना का “गार्ड्स रेजिमेंट” से नाइक होने का दावा करते हुए उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम रामेश्वर मिश्रा है जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने शक के आधार पर रोका था। सूत्रों ने बताया की क्राइम ब्रांच ने उसे आधे घंटे से तक मॉनिटर किया था क्योंकि वो सिक्योर जोन में घुसने से पहले यहां-वहां घूम रहा था। 


इस तरह पैदा हुआ संदेह


एक अधिकारी ने बताया की संदेह तब पैदा हुआ जब उन्होंने देखा कि आरोपी ने 13 जनवरी को जारी विशिष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का एक ID कार्ड पहना था। इसमें दिखाया गया था कि उन्हें “रेंजर” के रूप में तैनात किया गया था लेकिन डोरी के रिबन पर ‘दिल्ली पुलिस सुरक्षा (PM)’ लिखा हुआ था।


हिरासत में भेजा गया


मिश्रा ने दावा कर कहा कि वो एनएसजी के पठानकोट हब में डेप्यूटेशन पर हैं जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच करने का फैसला किया। जांच में पता चला कि उसका आईडी कार्ड फर्जी है। 

मिश्रा पर आईपीसी की धारा 171, 465, 468, और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में शुक्रवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment