Neet UG Counselling 2022 MOP Up Round Result: मोप अप राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Published On: January 3, 2023
Follow Us

Neet UG Counselling 2022 MOP Up Round Result Live: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट यूजी 2022 काउंसलिंग मोप अप राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कुछ देर में जारी करेगी। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।


उम्मीदवार 4 जनवरी से 8 जनवरी, 2023 तक कॉलेज को रिपोर्ट कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

NEET UG 2022 Counselling: मोप अप राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2022 काउंसलिंग मॉप अप राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बीडीएस / बीएससी (नर्सिंग) सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड 9 जनवरी से 10 जनवरी, 2023 तक किया जाएगा। परिणाम 11 जनवरी, 2023 को जारी होगा और अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग 12 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment