KL Rahul and Athiya Shetty Wedding-एक दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी, मुंबई में बेहद साधारण तरीके से लिए सात फेरे

Published On: January 23, 2023
Follow Us

kl rahul and athiya shetty wedding– भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने शादी कर ली है।
दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने मुंबई में बेहद साधारण तरीके से सात फेरे लिए। राहुल और अथिया की शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। हालांकि, कुछ दिन बाद ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें करीब 3000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, मेंटॉर गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने शिरकत की। वहीं न्यूजीलैंड सीरीज की वजह से रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे क्रिकेटर्स शादी में शामिल नहीं हो सके।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी हनीमून पर नहीं जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी जानकारी मिली है। 
दरअसल, दोनों का शेड्यूल अभी काफी पैक्ड है, ऐसे में दोनों शादी के बाद अपने-अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment