India vs New Zealand 3rd ODI: शुभमन गिल ने ODI क्रिकेट में किया करिश्मा, कर ली बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Published On: January 24, 2023
Follow Us

नई दिल्ली: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और शतक जड़ा है। रोहित शर्मा के साथ उन्होंने इंदौर के मैदान पर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इतना ही नहीं, शुभमन गिल 112 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल रहे, जो अभी तक बाबर आजम के नाम दर्ज था। 
दरअसल, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम दर्ज था, लेकिन अब शुभमन गिल ने उनकी बराबरी कर ली है। शुभमन गिल जैसे ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 112 रन बनाकर आउट हुए तो इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन बनाने में सफल रहे।
बाबर आजम ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यूएई के मैदानों पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन बनाए थे। उन्होंने तीनों मैचों में शतक जड़ा था, जबकि शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में दोहरा शतक (208 रन) और दूसरे मैच में 40 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, तीसरे वनडे मैच में उन्होंने शतक जड़ा और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।
वे इंदौर के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 78 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से 112 रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ अच्छी साझेदारी की। रोहित भी इस मैच में शतक बनाने में सफल रहे। दोनों बल्लेबाज शतक के बाद जल्दी आउट हो गए। दोनों ने 25 ओवर में ही 200 रन बना लिए थे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment