Haryana News : पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे ने की आत्महत्या, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष पर लगे आरोप, मामला दर्ज

Published On: January 12, 2023
Follow Us

mangeram son sucide
सांकेतिक तस्वीर


झज्जर: हरियाणा के बहादुरगढ़ से बड़ी ख़बर आ रही है। ख़बर है कि बहादुरगढ़ में पूर्व मंत्री मांगेराम के बड़े बेटे जगदीश नंबरदार ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने इनेलो (INLD) प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के साथ 6 लोगों पर जगदीश नंबरदार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। मरने से पहले जगदीश नंबरदार की एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई है।


ऑडियो क्लिप वायरल

वायरल ऑडियो क्लिप में उसने इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, नफे सिंह राठी के भांजे सोनू, एक पुलिसकर्मी और 2 पटवारियों पर धोखे से उनकी जमीन कब्जाने की कोशिश करने के आरोप लगाए थे। इस दौरान नंबरदार धोखे से जमीन हड़पने, पुस्तैनी जमीन का वारिसाना इंतकाल उनके नाम नहीं आने देने और जान का खतरा होने जैसे गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं अपनी ऑडियो क्लिप में जगदीश नंबरदार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की थी। जगदीश नम्बरदार ने ऑडियो क्लिप में यह भी बताया कि ये लोग उस पर दबाव बना रहे हैं, जिसके चलते वे आत्महत्या तक कर सकते हैं।

ज़हर खाकर की आत्महत्या

पूर्व मंत्री मांगेराम के बड़े बेटे जगदीश नंबरदार ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। जगदीश नंबरदार के बेटे गौरव के बयान और वायरल ऑडियो क्लिप के आधार पर फिलहाल पुलिस ने इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी समेत छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक जगदीश नंबरदार के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात पर अड़े हुए हैं। मामला बेहद संगीन है। शहर के बड़े रसूखदार लोगों के नाम इस मामले में शामिल हैं, लेकिन पुलिस जांच में क्या कुछ निकल कर सामने आता है। यह देखने वाली बात होगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment