Haryana: रबी फसल खराबे की पांच फरवरी से शुरू होगी गिरदावरी, किसानों को 15 हजार रूपए प्रति एकड़ तक दिया जाएगा मुआवजा

Published On: January 24, 2023
Follow Us

चण्डीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रबी की फसलों में हुए खराबे की सामान्य गिरदावरी पांच फरवरी, 2023 से शुरू की जाएगी। 
इसमें किसानों को राज्य सरकार की नीति के तहत 12 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाएगा।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जिनके पास राजस्व एवं आपदा विभाग का प्रभार भी है, ने मंगलवार को यहां जानकारी दी कि प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी है, उनके लिए किसान हित सर्वोपरि हैं। 
उन्होंने कहा कि हाल ही में रबी सीजन की विभिन्न फसलों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि आगामी पांच फरवरी, 2023 से रबी की सभी मुख्य फसलों की गिरदावरी होगी। 
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की नीति के तहत किसानों को फसलों अनुसार 12 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी भी किसान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। 
राज्य सरकार रबी की फसलों में हुए प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई मुआवजा देकर करेगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment