Good News Gor Punjab Student: मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के अधीन 110.83 करोड़ रुपए की राशि जारी

Published On: January 11, 2023
Follow Us


चंडीगढ़:   अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के अधीन साल 2022-23 के लिए 110.83 करोड़ की राशि जारी कर दी है।  


इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के अधीन साल 2022-23 के दौरान बजट उपबंध के राज्य के हिस्से के तौर पर जारी की गई है। उन्होंने बताया कि डॉ. अम्बेदकर स्कॉलरशिप पोर्टल पर 6 नवंबर 2022 तक 1,02,012 विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस कारण राज्य के हिस्से के तौर पर 110.83 करोड़ रुपए की राशि जारी करने की मंजूरी दी गई है।  

उन्होंने एस.सी. विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम सम्बन्धी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इसमें कोई भी ढील न आने दी जाए।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment