Good News For Malout: सिवरेज सिस्टम को ठीक करने के लिए 35.20 करोड़ के प्रोजैक्ट की मंजूरी

Published On: January 17, 2023
Follow Us

चंडीगढ़मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों की भलाई के लिए लगातार यत्नशील है। इसी लड़ी के अंतर्गत पंजाब सरकार की तरफ से मलोट के सिवरेज सिस्टम को फिर से सुरजीत करने के लिए 35.20 करोड़ के प्रोजैक्ट की मंजूरी दी गई है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री ने बताया कि हर पब्लिक मीटिंग में लोगों की मुख्य माँग सिवरेज समस्या हल करने की होती थी। पिछले 8 साल से मलोट के निवासी सिवरेज का कष्ट झेल रहे थे। सभी मोटरें ख़राब थीं और बेकार हो चुकी थीं। डिस्पोज़ल पर जरनेटर नहीं थे। शहर के मुख्य वार्ड 19, 25, 26, 27 का सीवर और फाजिल्का रोड का मैन सिवरेज ख़राब हो चुका था और सिवरेज लोगों की मुख्य मुश्किल बन चुकी थी।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार लोगों की सरकार है। लोगों की माँग के मद्देनज़र मलोट के सिवरेज सिस्टम को फिर से सुरजीत करने के लिए 35.20 करोड़ की राशि का प्रोजैक्ट सरकार की तरफ पास कर दिया गया है और इसी वित्तीय वर्ष में करीब 9 करोड़ की राशि के टैंडर अधीन काम आरंभ कर दिया जायेगा। जिससे सभी डिस्पोज़ल और नयी मशीनरी के साथ-साथ पावर कट के समय पर जनरेटर का इंतज़ाम भी किया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शहर के मुख्य वार्ड 19, 25, 26, 27 के निवासियों को सिवरेज समस्या से निजात मिल जायेगी और वार्ड 17 के छप्पड़ और मोटर का प्रबंध अलग तौर पर पेश जा रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment