Delhi News: दिल्ली में गाड़ी से घसीटने की एक और वारदात, हॉर्न बजाने पर युवक को कार से 500 मीटर घसीटा

Published On: January 14, 2023
Follow Us


नई दिल्ली: दिल्ली में इन दिनों लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। कंजावला कांड के बाद एक और ऐसा मामला सामने आया है जिसने दिल्ली को हैरान कर दिया है। दिल्ली के राजौरी गार्डन का है जहां एक सफेद रंग की कार पर युवक की घसीटने की वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच कार का हॉर्न बजाने को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद चालक युवक को काफी दूर घसीटता ले गया। इसके बाद किसी तरह कार रोकी गई।

#WATCH | A man was dragged on car’s bonnet in Delhi’s Rajouri Garden(12.01)

An incident of road rage occured that led to incident shown in video. Case registered under IPC sec 279, 323, 341, 308. Accused identified, being interrogated: Delhi Police

(Visuals confirmed by Police)

पुलिस ने की आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में कार की बोनट पर एक युवक लटका हुआ दिख रहा है। यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है।

हॉर्न बजाने को लेकर हुई बहस

युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है। पीड़ित युवक के बयान लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच हॉर्न बजाने को लेकर जमकर बहस हुई। फिर चालक ने उसे टक्कर मारी और जब वह बोलट पकड़कर लटक तो वह उसे घसीटता हुआ ले गया। बता दें हाल ही में दिल्ली के कंझावला इलाके में चार युवक स्कूटी सवार अंजलि को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए थे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment