CM Manohar Lal On Haryana Pollution: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में पूरी तरह से बंद होगी ये गाड़ियां

Published On: January 1, 2023
Follow Us


चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल साल के अंतिम दिन जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। CM ने प्रदेश के सभी लोगों को नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह वर्ष सभी के लिए सुख और समृद्धि लेकर आए। सभी निरोगी व स्वस्थ रहें और प्रदेश और देश की उन्नति में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देते रहें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी का कार्ड गलत तरीके काटा गया है तो जनवरी के महीने में ही उसे ठीक किया जाएगा। इसके साथ ही गलती सुधार के रूप में राशन कार्ड धारक को सरकार डबल राशन देगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को 20 किलो राशन मिलता है तो सरकार उसे 40 किलो राशन देगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से इसकी वसूली भी सरकार करेगी।

प्रदूषण पर बड़ा फैसलामुख्यमंत्री कार्यक्रम ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार राज्य के प्रदूषण के स्तर को सुधारने के लिए बड़े काम कर रही है। हाल ही में स्क्रैप पॉलिसी लेकर सरकार आई है। इसके तहत 10 साल डीजल की पुरानी गाड़ियों को एनसीआर में बैन किया गया है। जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस आधारित वाहनों पर सरकार ज्यादा जोर दे रही है। पेड़ लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

गांवों में दे रहे 24 घंटे बिजली

85 प्रतिशत गांवों में चौबीस घंटे बिजली दे रहे हैं। गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाया है। कोई गांव ऐसा नहीं है, जहां सड़कें न हों। गांव की छोटी सरकार को स्वायत कैसे किया जाए इसके लिए काम किया है। इनको कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए इस पर काम किया है। गांव के कर्मचारियों को नियमित तनख्वाह दी जा रही है। गांव की सरकार को विकास के लिए पैसे खर्च करने की स्वतंत्रता दी है।

हर वर्ष लोगों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

हर वर्ष स्वास्थ्य की जांच की व्यवस्था सरकार ने की है। इसके लिए निरोगी हरियाणा योजना शुरू की है। लंबी योजना है तो अलगे वर्ष तक सवा करोड़ लोगों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा। इससे एक लाभ यह होगा कि ऐसे लोगों का डाटा ऑनलाइन रहेगा, कोई भी डॉक्टर कही से भी व्यक्ति की डिटेल प्राप्त कर सकेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में हमने बेहतर काम किए हैं। हर जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं। चिरायु योजना के जरिए हम गरीब लोगों को पांच लाख का लाभ दे रहे हैं। कुछ बीमारियों हैं उन्हें प्राथमिक पेंशन के रूप में 2500 रुपए की मदद दे रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र के सीएम ने गिनाए काम

लोगों की सेवाओं के लिए काम किया है। शिक्षा के स्तर को सुधारना हमारे लिए चुनौती थी। हरियाणा ऐसा राज्य है जिसने 7 लाख टैबलेट्स हमने बांटे हैं। इतना बड़ा काम किसी अन्य राज्य नहीं हुआ। कोविड में तो स्टूडेंट विद्यालय जा भी नहीं सकते थे। संस्कृति मॉडल स्कूल योजना की बनाई। 500 स्कूल चल रहे हैं। शिक्षा के स्तर में हमने कई बड़े काम किए हैं।

हरियाणा एक-हरियाणवी एक का दिया मंत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की पहचान आज देश के विकसित राज्यों में होने लगी है और इसका कारण सरकार की नीतियों के साथ-साथ प्रत्येक हरियाणवी की मेहनत और अथाह परिश्रम भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एक -हरियाणवी एक के मंत्र पर चलते हुए प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित किया है, जिसके फलस्वरूप आज समाज का प्रत्येक वर्ग हमारी नीतियों के साथ खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है।

मिलेट्स वर्ष होगा 2023

मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2023 एक अन्य मामले में भी बहुत विचारणीय बनने जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है। हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर चलते हुए प्रदेश में मोटा अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास करेगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment